Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः व्यक्ति ने घर में खुद को लगाई आग

जालंधरः व्यक्ति ने घर में खुद को लगाई आग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कालिया कॉलोनी में बीते दिन देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। व्यक्ति की पहचान कालिया कालोनी निवासी रिंकी के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार रिंकी की दूसरी शादी हुई है। पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया था। इसके बाद उसने दूसरी शादी की और अब  दूसरी पत्नी से भी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर वह काफी परेशान रहता था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ हरियाणा में फर्जी दस्तावेज का मामला भी चल रहा है।

जिसको लेकर हरियाणा पुलिस कई बार उसके घर पर छापेमारी कर चुकी है। जिसकी वजह से वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ कहीं और रहता है। कई बार इस घर में आकर रहता है। वही जानकारी अनुसार शुक्रवार को वह परिवार के साथ झगड़ा कर आया था। इस घर में उसने आकर खुद को आग लगा ली। जैसे ही पड़ोसियों को पता लगा तो उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -