Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः कानूनगो ने जड़ा थप्पड़, व्यक्ति ने लगाए आरोप, देखें Live

जालंधरः कानूनगो ने जड़ा थप्पड़, व्यक्ति ने लगाए आरोप, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: तहसील से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तहसील में उस समय हंगामा हो गया, जब व्यक्ति ने कानूनगो पर थप्पड़ मारने के आरोप लगाए। व्यक्ति का आरोप है कि कानूनगो ने उसके कान के नीचे जोर से थप्पड़ मारा। जिसके बाद वहां पर व्यक्ति द्वारा हंगामा किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए जस्सी ने बताया कि वह पार्किंग पर काम करता है। इस दौरान वहां पर गाड़ियां लगाने की जगह कम होने के कारण कानूनगो को गाड़ी वहां पर ना लगने के लिए कहा था। जिसके बाद जस्सी ने आरोप लगाए कि इस दौरान कानूनगो ने थप्पड़ जड़ दिया

वहीं पार्किंग के अन्य व्यक्ति ने बताया कि कानूनगो सत्ता ने कहा उसे धमकी देते हुए कहा कि वह उसे जानता नहीं है क्या? ठेकेदार सुमित ने कहाकि गेट नंबर 3 पर पटवारी, कानूनगो और अन्य कर्मियों द्वारा गाड़ियां लगाई हुई थी। जिसके कारण पार्किंग फुल हो गई थी। इस दौरान उनके कर्मी जस्सी ने उसे जगह बनाकर गाड़ी एडजस्ट करवाने के लिए भी कहा। लेकिन उक्त कानूनगो ने जस्सी पर 4 थप्पड़ जड़ दिए। इस मामले को लेकर ठेकेदार ने आरोप लगाए है कि जब उसने कानूनगो से बात करने की कोशिश की तो उक्त कानूनगों ने उसके साथ भी दुरव्यवहार किया। ठेकेदार ने कहा कि वह मामले की शिकायत सीपी साहिब को देने जा रहे है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -