जालंधर (ENS) जेल रोड पर हाई वोल्टेज तारो के गिरने से अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि खम्बे पर किसी चीज़ के टकराने के बाद हाई वोल्टेज तारे टूट कर सड़को पर फैल गयी। मौके पर रूट डाइवर्ट कर दिया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में बिजली बंद पड़ी है। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर दी थी, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना के कारण इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
इस घटना को लेकर लोगों ने पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस को घटना की सूचना देने के बावजूद ढाई घंटे के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। लोगों का आरोप है कि इस घटना को लेकर वह राहगीरों को बचाने का काम कर रहे थे और ट्रैफिक रोड को डाइवर्ट कर रहे थे। इस दौरान जूलों में पीसीआर के मुलाजिम आए और वह राहगीरों की मदद कर रहे लोगों के साथ ही बहसबाजी करने लगे। जिसको लेकर मौके पर हंगामा होना शुरू हो गया।
