Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः मशहूर Kullad Pizza कपल आया मीडिया के सामने, निहंग सिंहों पर...

जालंधरः मशहूर Kullad Pizza कपल आया मीडिया के सामने, निहंग सिंहों पर 50 हजार रुपए मांगने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सहज का आरोपः निहंग सिंहों ने बाणें में रहकर बाणें को लगाया दाग

जालंधर, ENS: मशहूर Kullad Pizza कपल आज सुबह सोशल मीडिया के जरिए लोगों के सामने आया है। इस दौरान उन्होंने वीडियो बनाने के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जिस वीडियो को लेकर बीते दिन निहंग सिंहों द्वारा Kullad Pizza कपल की दुकान पर प्रदर्शन किया गया, उसके बारे में मशहूर कपल ने कहा कि वह वीडियो पहले भी कई लोग बना चुके है। उनके पास वीडियो बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टाईम मिलता है। मशहूर कपल ने कहा कि वह वीडियो प्रमोशन के लिए बनाई गई है, लेकिन उसमें उनकी आवाज नहीं है। मशहूर कपल ने कहा कि वह इस वीडियो को लेकर किसी का दिल नहीं दुखाना चाहते थे।

इस दौरान मशहूर कपल ने कहा कि बीते दिन जो सिंह आए और उन्होंने कहा कि बीते दिन निहंगों ने कहा था कि वह सिख कहलाने के लायक नहीं है। इस मामले में सहज ने कहा कि वह कौन होते है उसे सिख का सर्टीफिकेट देने वाले। मशहूर कपल ने कहा कि हमें काफी डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते दिन निहंग सिंहों ने बाणें में रहकर बाणें को दाग लगा दिया। उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक वीडियो में वह किसी और के साथ नहीं था वह अपनी पत्नी के साथ था। सहज ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ पूरी जिंदगी रहेगा। सहज ने कहाकि कुछ लोग हमें गलत दिखा रहे है। उन्होंने कहा कि निहंग सिंहों ने बीते दिन दुकान को आग लगाने की धमकी दी और बिग बॉस में जाने की बात कही।

सहज ने कहा कि क्या किसी के पास बिग बॉस के मामले का कोई सबूत है। सहज ने कहा कि अगर सिख व्यक्ति उसके पास नार्मल तरीके से आकर बात करते तो वह उनकी बात को सुनता और समझता। सहज ने आरोप लगाए है कि एक निहंग सिंह पर 50 हजार रुपए की मांग की गई। सहज ने कहा कि उसकी दुकान पर लड़के को कहा गया कि उसकी दुकान पर कैमरे बहुत लगे है वह बात कहां पर बैठकर करें। इस दौरान सहज ने कहा कि वहां पर लड़के ने कहाकि वह 50 हजार रुपए कहां दे दे। सहज ने आरोप लगाए है कि सीसीटीवी फुटेज में उक्त निहंग की आवाज भी रिकॉर्ड है। सहज ने कहाकि धर्म के नाम पर पैसे मांगकर गलत काम किया जा रहा है। सहज ने कहा कि अब इस वीडियो को डिलीट करवाने के लिए मुझे नहीं पता दोबारा कितना धक्का किया जाएंगा। सहज ने आरोप लगाए है कि उस पर अटैक भी करवाया जा सकता है। सहज ने कहा कि रास्ते में उसके साथ क्या हो सकता है उसे नहीं पता। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -