गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुए नतमस्तक, लोगो की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
जालंधर (ENS): डीसी विशेष सारंगल ने नए साल के पहले दिन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में नतमस्तक होकर जिला निवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। डी.सी सारंगल ने लोगों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि जिलावासियों के लिए नया साल-2024 प्रगति, समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति एवं सौहार्दपूर्ण हो।
उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों को जिले के विकास के लिए और अधिक लगन से काम करने के लिए अग्रसर रहने को कहा ताकि जिले को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए और अधिक समर्पित होकर काम किया जाए। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर की पत्नी डा. प्रीतकंवल परिवार सहित उपस्थित थे।
