Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः सुबह सुबह पैट्रोल पंप पर कार छीनकर फरार मामले में कार...

जालंधरः सुबह सुबह पैट्रोल पंप पर कार छीनकर फरार मामले में कार और फोन बरामद, लुटेरे अभी भी फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में आदमपुर के नजदीक गांव उदेसियां ​​में स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाकर एक आड़तिये से कार छीन ली। वहीं कुछ घंटों में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए लुटेरों द्वारा छीनी कार और फोन बरामद कर लिया है। घटना की सूचना मिलने ही जालंधर देहात के एसएसपी मुखविन्द्र भुल्लर, एसपी मनप्रीत ढिल्लों के नेतृत्व में डीएसपी विजय ने कार्रवाई करते हुए कार और फोन को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा हैकि पुलिस ने रामामंडी के पास से फोन बरामद किया है, जबकि कार को पुलिस ने करतारपुर से बरामद कर लिया है। हालांकि लुटेरों की तालाश में छापेमारी जारी है। बता दें कि पीड़ित विवेक चड्ढा सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता है।

पीड़ित ने बताया तड़के वह पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने के लिए आया था। इस दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां मारकर उसे घायल कर दिया और उससे कार लूटकर फरार ले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी मामले की जांच में जुट गए है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -