जालंधर/वरुण: लोकसभा उपचुनाव को लेकर आप पार्टी लगातार कांग्रेस को बड़े झटके दे रही है। वहीं आज छावनी विधानसभा हलके में कांग्रेस पार्टी के मौजूदा विधायक परगट सिंह को आप पार्टी ने बड़ा झटका दिया। आप पार्टी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य एवं जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जत्थेदार परमजीत सिंह रायपुर को पार्टी में शामिल किया है। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। इस मौके पर जालंधर कैंट के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ भी मौजूद थे। परमजीत सिंह रायपुर 2020 में शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन परमजीत सिंह रायपुर आप में शामिल
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -