Girl in a jacket
HomeGovernment Newsजे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.टेक पाठ्यक्रमों को छोड़कर सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञान, प्रबंधन, कंप्यूटर अनुप्रयोग, मीडिया अध्ययन, पर्यावरण विज्ञान, कला एवं स्किल डेवलपमेंट सहित विभिन्न विषयों में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जा रहे हैं।

स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (बी.टेक एवं बी.टेक लीट को छोड़कर) की प्रवेश काउंसलिंग 15 जुलाई 2026 से संबंधित विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभागों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। विभागवार मेरिट सूची एवं विस्तृत काउंसलिंग कार्यक्रम 10 जुलाई से 14 जुलाई 2026 के बीच विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा विभागीय नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किए जाएंगे।

कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकें।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप वर्तमान सत्र से अनेक शैक्षणिक सुधार एवं नए कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं। इनमें मल्टीपल एंट्री एवं एग्जिट विकल्प, चार वर्षीय ऑनर्स / ऑनर्स विद रिसर्च स्नातक डिग्री, एक वर्षीय एवं दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम तथा नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क एवं करिकुलम एंड क्रेडिट फ्रेमवर्क का कार्यान्वयन शामिल है।

विश्वविद्यालय ने इस सत्र से चार नए स्नातक पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं, जिनमें कंप्यूटर साइंस एंड एप्लाइड मैथेमेटिक्स में बीटेक, डेटा साइंस में बीसीए, पर्यावरण विज्ञान में बीएससी तथा अंग्रेजी में बीए शामिल हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा पात्र स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं 1 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय परिसर में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड अभ्यर्थी 29 जून 2026 से अपने पंजीकृत लॉगिन आईडी के माध्यम से ईआरपी पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि एमए (अंग्रेजी), एमए (जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन), मास्टर ऑफ सोशल वर्क तथा एमएससी (एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया) पाठ्यक्रमों में प्रवेश अभ्यर्थियों के स्नातक स्तर की योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा तथा इन पाठ्यक्रमों के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बीटेक को छोड़कर सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को दाखिला संबंधी नवीनतम जानकारी, मेरिट सूची एवं काउंसलिंग कार्यक्रम हेतु नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jcboseust.ac.in देखने की सलाह दी गई है। दाखिला संबंधी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7428954273 अथवा ईमेल admissionhelp@jcboseust.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -