Himachal Govt
Haryana Govtवन मित्रों की बकाया राशि 15 सितंबर तक जारी करने के निर्देश

वन मित्रों की बकाया राशि 15 सितंबर तक जारी करने के निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वन मित्रों की वित्तवर्ष 2025-26 और 2026-27 की मैनटेनेंस की बकाया राशि का भुगतान 15 सितंबर तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला वन अधिकारियों (डीएफओ), जो आहरण एवं वितरण अधिकारी भी हैं, को इस संबंध में स्पष्ट एवं सख्त निर्देश जारी करने को कहा।

किसी भी मामले में डीएफओ की मनमानी नहीं चलेगी। वन मित्र पौधारोपण अभियान में वन विभाग और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वन मित्रों को निजी भूमि के साथ-साथ वन विभाग की भूमि पर भी पौधारोपण की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि प्रदेश में हरित क्षेत्र बढ़ाने और ‘हरित हरियाणा’ के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से साकार किया जा सके।

वन एवं पर्यावरण मंत्री वन मित्रों की मांगों से संबंधित लंबित मुद्दों को लेकर विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. के.सी. मीणा, टी.पी. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026-27 के दौरान 635 वन मित्रों द्वारा करीब 4 लाख पौधे लगाए गए। इनमें से 2 लाख 14 हजार 992 पौधों का सत्यापन पोर्टल पर विवरण अपलोड करने के बाद वन रक्षकों एवं अन्य अधिकारियों द्वारा किया जा चुका है।

इस वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को ‘एक राखी, एक पेड़’ के लिए प्रेरित किया गया था, जिस पर महिलाओं ने बड़ी संख्या में उत्साह दिखाया। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि प्राण वायु देवता पेंशन योजना के तहत प्रदेश में लगभग 5,300 पेड़ों की पहचान की गई है। इन पेड़ों की देखभाल करने वाले व्यक्तियों को सरकार की ओर से प्रति वर्ष 1,000 रुपये की पेंशन प्रदान की जाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत’ को मिली और गति

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास...

Haryana News: अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

जीरकपुरः शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team द्वारा...

पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण एवं बुनियादी...

बदोली में तीसरे दिन श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने सुनाया ध्रुव चरित्र का...

मुख्यमंत्री सेहत योजना ने 560 डायबिटिक फुट के मरीजों को अंग बचाने का अवसर दिया

चंडीगढ़: शुगर से पीड़ित व्यक्ति के पैर पर लगी...

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत’ को मिली और गति

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बाल भिक्षावृत्ति जैसी...

Haryana News: अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

जीरकपुरः शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची Enforcement Team द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने की सोशल मीडिया पर वीडियो...

पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका – जतिन लाल

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण एवं बुनियादी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को...

बदोली में तीसरे दिन श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने सुनाया ध्रुव चरित्र का प्रसंग ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली स्थित राधा-कृष्ण मंदिर...