Girl in a jacket
HomeHimachalUnaभारतीय मूल के सिख की कार पर हुई फायरिंग, खालिस्तानियों से मिल...

भारतीय मूल के सिख की कार पर हुई फायरिंग, खालिस्तानियों से मिल रही थी धमकी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : खालिस्तान को लेकर भारत समेत कई पश्चिमी देशों में इन दिनों संघर्ष जारी है।  इस बीच बीते शनिवार को इंग्लैंड में चरमपंथियों ने एक खालिस्तानी विरोधी सिख की कार पर फायरिंग कर दी।  साथ ही उन्होंने उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। बता दें पीड़ित पहले भी आरोप लगा चुका है कि खालिस्तानी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

विदेशी मीडिया के मुताबिक ब्रिटेन में हिंदुओं के समर्थक इनसाइटुक-2 ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया।  इस पोस्ट में दावा किया गया है कि हरमन सिंह कपूर की कार पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं हैं। साथ ही इस वीडियो में दावा किया गया है कि अज्ञात हमलावर हरमन सिंह के परिजनों को भी धमकियां दे रहे हैं।  उनके साथ दुष्कर्म की धमकी दी जा रही हैं, हालांकि लंदन पुलिस की तरफ से अब तक इस घटना पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है। 

इस घटना के सामने आने के बाद ब्रिटेन में भारत के उच्चायोग ने एक बयान जारी किया। उच्चायोग ने अपने बयान में कहा कि खालिस्तानी आतंकियों ने हरमन सिंह की कार पर गोलियां चलाई हैं साथ ही खलिस्तानी उनके परिवार को भी धमका रहे हैं। उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि कपूर का परिवार पुलिस का इतंजार कर रहा है।  बता दें कि हरमन सिंह कपूर और उनके परिवार ने इसी साल के मई महीने में भी आरोप लगाया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर धमकाया जा रहा है, यही नहीं कुछ दिन पहले खालिस्तान समर्थकों ने कपूर के रेस्तरां पर भी हमला किया था.

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -