बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 12 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है। हादसा खेकड़ा थाना क्षेत्र में बड़ागांव कट के पास हुआ। आपको बता दें पिकअप में 32 लोग सवार थे, जिनमें से 8 को मामूली चोटें आई थी।
दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराने के बाद श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 6 की मौ/त; 30 घा/यल#RoadAccident #PickupAccident #Devotees #BreakingNews #AccidentNews pic.twitter.com/qqZ7ibxvr2
— EncounterIndia (@encounterindia) September 7, 2026
जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार श्रद्धालु राजस्थान से उत्तर प्रदेश के बदायूं जा रहे थे। देर रात करीब 12:30 बजे डायल-112 के जरिए पुलिस को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही खेकड़ा थाना पुलिस के साथ चार पीआरवी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर वाहन में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
हादसे में घायल लोगों को तत्काल सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत और जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस अजीत चौधरी के मुताबिक हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए एक्सप्रेस-वे पर आवागमन सुचारू कराया। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने की कार्रवाई जारी है।