थाना प्रभारी हरोली ने युवाओं को नशे से दूर रहने की दी सलाह
ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना प्रभारी हरोली सुनील साख्यान के नेतृत्व मे के सी कालेज पंडोगा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न विषयों के लगभग 100 विधार्थियों ने भाग लिया lकैंपस के डायरेक्टर विवेक व अन्य अध्यापक वर्ग भी मौजूद रहा। पुलिस थाना प्रभारी सुनील ने विधार्थियो को जागरूक करते हुए नशे के बारे मे विस्तृत जानकारी दी ।
उन्होंने अध्यापक वर्ग व वच्चों को अच्छा नागरिक वनने व नशे से दूर रहने का आवाहन किया। थाना प्रभारी ने वच्चों को पुलिस के वारे मे जानकारी देते हुए बताया कि पहले की पुलिस व अब की पुलिस मे समय के साथ काफी वदलाब आया है । जैसे पुरानी फिल्मों मे पुलिस का नेगटिव रोल दिखाया जाता रहा है जिस कारण वच्चों के मन मे शुरू से ही पुलिस के प्रति नेगेटिव सोच पनपती है । कई बार तो वच्चों के माता पिता उनको पुलिस के नाम से डराते है जिस कारण वहुत से वच्चे या लोग पुलिस के प्रति नेगेटिव धारणा रखते है। जो कभी पुलिस के संपर्क मे आए ही नही होते । हर विपरीत परिस्थिती मे सबसे पहले अगर कोई विभाग किसी की हेल्प करने आता है तो वह पुलिस है । इसलिए पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच रखे । हर त्यौहार या छुट्टी पर लोग अपने घरो मे जब त्यौहार मनाते है तो पुलिस को अकसर रोड पर कानून व्य्वस्था के लिए डयूटी करनी पडती है ताकि लोग त्यौहार अच्छे से मना सकें।
वर्तमान समय मे पुलिस अपना कार्य वहुत अच्छे तरीके से कर रही है । आम जनता की मदद करना , आम लोगो मे सुरक्षा का भाव पैदा करना व समाज के साथ अच्छे सबंध स्थापित करने का काम भी पुलिस कर रही है । किसी भी आम नागरिक को पुलिस से घबराने की आवशय्कता नही है । कोई भी आम नागरिक निसंकोच अपनी बात पुलिस के पास रख सकता है । समाज मे भय का माहौल वनाने वालो, चोर ,डकैतों को पुलिस से डर लगना चाहिए न कि किसी आम नागरिक को । जीवन मे किस तरह वच्चों को आगे बढना है, किस सोच के साथ काम करना है, अच्छे नागरिक कैसै वनना है, के बारे अपने विचार प्रकट करते हुए नशे के दुष्प्रभाव क्या है , कैसै उनसे वचना है इस बारे भी विस्तारपूर्वक अपने शब्द साझा किए । किस तरह इस समय मे हमारी युवा पीढी नशे के गर्त मे धकेली जा रही है व क्यो युवा व वच्चे इसका शिकार हो रहे है ,पर खुलकर अपने विचार प्रकट किए । नशे के साथ साथ ट्रैफिक नियमों के बारे मे भी विधार्थियों को जागरूक किया गया । टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया ।

