Himachalहोशियारपुरः लूट दौरान 2 बच्चों की मौत के मामले में आरोपियों की...

होशियारपुरः लूट दौरान 2 बच्चों की मौत के मामले में आरोपियों की हुई पहचान, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुर/अनिकेतः टांडा में बीते दिन लूट की बड़ी घटना के दौरान हुए सड़क हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। यह घटना टांडा के पुल पुख्ता के पास उस समय हुई जब एक महिला प्रभजीत कौर अपने 2 बच्चों के साथ स्कूटी पर जा रही थी। तभी पीछे से आए 2 बाइक सवार लुटेरों ने महिला से पर्स छीन लिया। इस दौरान महिला की स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और सड़क पर जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली से स्कूटी की टक्कर हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठे 2 बच्चों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे को लेकर सीसीटीवी सामने आई है। जिसमें उक्त आरोपियों की पहचान हो गई है। इस घटना को लेकर डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह व एसएचओ टांडा मलकीत सिंह पुलिस मामले की जांच में जुट गए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि लुटेरो की पहचान हो गई है। आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

बता दें कि टांडा में लुटेरों ने सिर्फ प्रभजीत का पर्स ही नहीं छीना बल्कि उसकी सारी खुशियां भी साथ ही छीन कर ले गए। दरअसल, जिस घर के चिराग को शादी के 20 साल बाद लाख मन्नतें मांग कर लिया था लुटेरों की इस वारदात ने उसे बुझा दिया। 5 मार्च को परिवार ने 6 साल के गुरभेज की मन्नत पूरी होने पर शुकराना करने के लिए हुजूर साहिब जाना था लेकिन उससे पहले ही घर की सारी खुशियां को ग्रहण लग गया।

हुजूर साहिब में शुकराना करने के लिए जाने से पहले गांव पूलपुख्ता के तरणजीत सिंह की पत्नी प्रभजीत कौर तैयारियों में जुटी हुई थी। वह मायके गांव छांगला यात्रा को लेकर गई थी। वहां से स्कूटी पर लौट रही थी कि रास्ते में उसका सारा संसार उजड़ गया। लुटेरों ने उसे ऐसा झटका दिया कि उसका सब कुछ लुट गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...