माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास लिखे थे खालिस्तानी नारे, आतंकी पन्नू के टच में थे तीनों
जालंधर : देव भूमि हिमाचल प्रदेश में ऊना के श्री मां चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाइपास पर 2 दुकानों के शटरों और दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में हिमाचल पुलिस ने जालंधर से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों का हिमाचल पुलिस ने जालंधर पुलिस से क्रिमिनल रिकॉर्ड मांगा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तार श्री मां चिंतपूर्णी पुलिस का कहना है कि उक्त तीनों युवकों ने ही नारे लिखे थे।
घटना के बाद तीनों युवक एक होटल में भी रात को कमरा लेकर ठहरे थे। आरोपियों की पहचान फूल चंद (26) व अरजिंदर सिंह (28) निवासी ढेसिया और हैरी (21) निवासी सुरजा के रूप मे हुई है। बता दें कि आरोपियों ने कुछ दुकानों के शटर और दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद और हिमाचल बनेगा खालिस्तान जैसे नारे लिखे थे।
