ऊना/सुशील पंडित : हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ ऊना के पदाधिकारियों ने गुरुवार को संघ के चीफ पैटर्न रामेश भारद्वाज के साथ अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त ऊना ऊना जतिन लाल से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने जिला कोषागार भवन के निर्माण कार्य को सुचार और तेज़ गति से पूर्ण करवाने का आग्रह किया। उपायुक्त जतिन लाल ने हिम-आंचल पेंशनर्स संघ की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर हिम-आंचल पैंशनर्ज संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम पूर्ति शर्मा, हिम-आंचल पैंशनर्ज संघ ब्लॉक ऊना के प्रधान रोशन लाल चौधारी, महासचिव देसराज मेहता और वित्त सचिव रामपाल धीमान उपस्थित रहे।

