Girl in a jacket
HomeNationalGovernor से मिलकर Hemant Soren आज पेश कर सकते है सरकार बनाने...

Governor से मिलकर Hemant Soren आज पेश कर सकते है सरकार बनाने का दावा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झारखंडः विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके है। जिसमें हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली इंडी अलायंस को बहुत बड़ी जीत मिली है। वहीं, हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत 26 नवंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विधानसभा चुनाव में हुई इस जीत के बाद हेमंत सोरेन आज यानी रविवार को राज्यपाल से मिलेंगे और एक बार फिर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में महागठबंधन के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक होगी और हेमंत सोरेन विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। इसके बाद वह राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

बताया जा रहा है कि सरकार के गठन को लेकर यह आवश्यक बैठक होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री आवास पर इंडी गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक से पहले कांग्रेस अपने विधायकों के साथ बैठक करेगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -