ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत थाना कलां में में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत हुई जिसकी अध्यक्षता बीएमओ बंगाणा नरेश कुमार ने कीl उन्होंने इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा की जिला प्रशासन ने जो नशा मुक्त ऊना अभियान चलाया है उसमें स्वास्थ्य सुविधाओं का अहम रोल होगा l बंगाणा ब्लॉक के सभी डॉक्टर और बाकी मेंबर इस अभियान को सफल बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है पूरे ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी आने वाले समय मे नशे से बीमार मरीजों के उपचार का पूरा प्रबंध कर रहे है किसी ने भी नशे से सबंधित जानकारी या इलाज करवाना है तो वो हमारे नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नम्बर 9418064444 पर कॉल करके जानकारी प्रात कर सकता हैl हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक एप drug free app बनाया गया है जो नशे से सबंधित कोई भी जानकारी उसके ऊपर डाल सकता है जो पुरी तरह से गोपनीय रखी जाती हैl युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी स्कूल में, कॉलेज में, आईटीआई में अलग अलग तरीके से नशा मुक्त ऊना अभियान काम कर रहा है l अब नशा मुक्त ऊना अभियान समाज को जागरूक करने के लिए हर घर दस्तक अभियान के द्बारा हर घर में दस्तक दे रहा है अगर अभिभावक इस अभियान में शामिल होते हैं तो इसका प्रभाव आने वाली पीढ़ी के ऊपर होगा l इस मौके पर बीडीसी सदस्य ने अपने पंचायत के कामों में बच्चों के लिए खेल के मैदान, जिम, लाइब्रेरी आदि बनाने का आश्वासन दियाl इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत स्थानीय ग्राम पंचायत सरोज देवी, उप प्रधान ओम प्रकाश, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक सुनिता देवी, सिलाई अध्यापिका अजीव कुमारी,आगनवाडी कार्यकर्त्ता, आशा कार्यकर्ता, समस्त पंचायत प्रतिनिधि , महिला मंडल और समाजसेवी और बुद्धिजीवी वर्ग शामिल रहे l

नशा मुक्त ऊना अभियान के द्बारा स्वास्थ्य सुविधाओं का रहेगा अहम रोल : बीएमओ बंगाणा
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -