Girl in a jacket
HomeNationalधुंध का कहर शुरू, सड़क किनारे खड़े ट्राले से ऑटो की जोरदार...

धुंध का कहर शुरू, सड़क किनारे खड़े ट्राले से ऑटो की जोरदार टक्कर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहरः सर्दी शुरू होते ही धुंध ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रतिदिन घनी धुंध के कारण कोई न कोई हादसा होने के समाचार मिलते हैं। ताजा मामला श्रीगंगानगर मार्ग पर सामने आया है जहां, भयंकर धुंध के कारण एक टैंपू सड़क किनारे खडें कैंटर से टकरा गया। इस घटना में टैंपू सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी मुताबिक, श्रीमुक्तसर निवासी अंग्रेज सिंह (46) अपने साथी के साथ टैंपू में सवार होकर मुक्तसर साहिब से श्रीगंगानगर जा रहे थे। जब वह कल्लरखेड़ा के निकट पहंचें तो धुंध के कारण उनका टैंपू सड़क किनारे खड़े केंटर में टकरा गया जिससे अंग्रेज सिंह व उसका साथी घायल हो गया।

लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देने के बाद घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। इधर अंग्रेज सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। लोगों के मुताबिक ये हादसा घनी धुंध के कारण हुआ है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -