पंचकूलाः हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (HSLSA) द्वारा आज सेक्टर 14 स्थित परिसर में पीजीआईएमआर व शिव कांवड़ संघ के संयुक्त तत्वावधान से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले भर से नौजवानों सहित पुलिसकर्मियों ने बढ़चढ़ कर योगदान दिया। शिविर में लगभग 250 से अधिक रकड़ाताओं ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया हुआ है।
इस बारे में जानकारी देते हुए अजय कुमार घनघस, सीजेएम कम सह सचिव जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण पंचकूला ने बताया कि आज जो रक्तदान शिविर लगाया गया है वो एक्जीक्यूटिव जस्टिस दीपक सिब्बल व सदस्य सचिव जयदीप सिंह लौहान के मार्गदर्शन में लगाया गया है। मई और जून महीने में खून की काफी कमी हो जाती है। इसलिए पीजीआई के अनुरोध पर शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान एक नेक कार्य है और किसी व्यक्ति का एक छोटा सा योगदान कीमती इंसानी जान बचाने में मदद कर सकता है। रक्तदाता को रक्तदान करने का अधिक लाभ मिलता है। ब्लड देते समय रक्तदाता का मेडिकल चेकअप भी हो जाता है। रकदान करने से आयरन लेवल, हीमोग्लोबिन लेवल बैलेंस हो जाता है। ह्यूमन ब्लड देने के बाद सेल प्रोडक्शन है बोन मैरो से बढ़ जाती है।
