Haryana Govtहरियाणा के राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी दीवाली की शुभकामनाएं

हरियाणा के राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी दीवाली की शुभकामनाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने दीवाली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि रोशनी का पर्व दीवाली बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह पर्व प्रेम, सद्भाव, शांति एवं समृद्धि का संदेश देने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेशवासी इस पर्व को हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाएंगे। साथ ही, उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीवाली मनाने की भी अपील की। लोगों से ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करने तथा अत्यधिक शोर और वायु प्रदूषण से बचने का आग्रह किया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दीवाली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी को पर्व की बधाई दी और मिठाइयां वितरित कीं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विजयकुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के एडीसी मोहित हांडा एवं स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आग का गोला बनी कार, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में देर रात पुवायां...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई दीपावली

रंगोलियों से सजाया विद्यालय परिसर ऊना। स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर...

हरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल अधिसूचित किया

चंडीगढ़: हरियाणा की वित्तीय आयुक्त (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन...

कक्षा में पास होने पर पिता ने बेटे को दी स्पोर्ट्स कार गिफ्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले से एक...

Punjab News: बंदी छोड़ दिवस पर श्री दरबार साहिब में संगत के लिए खास प्रबंध, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबधंक समिति (SGPC) के सचिव बलविंदर...

आग का गोला बनी कार, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में देर रात पुवायां रोड पर कैंट पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़ी...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई दीपावली

रंगोलियों से सजाया विद्यालय परिसर ऊना। स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह...

हरियाणा ने जनगणना 2027 की जनसंख्या गणना का शेड्यूल अधिसूचित किया

चंडीगढ़: हरियाणा की वित्तीय आयुक्त (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) तथा जनगणना 2027 की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुमिता...

कक्षा में पास होने पर पिता ने बेटे को दी स्पोर्ट्स कार गिफ्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले से एक हैरान करने वाली और दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां...