ऊना/ सुशील पंडित : थाना अम्व क्षेत्र के अंतर्गत एसआईयू ऊना पुलिस ने मोटर साइकिल सवार युवक को 5.87 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस लोअर अन्दौरा में चेकिंग कर रही थी तो एक मोटर साईकिल तेज रफतार से आया व सामने पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़ कर भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस पार्टी ने काबू किया व शक के आधार पर तलाशी लेने पर 5.87 ग्राम हैरोईन/चिटटा बरामद हुआ। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवक की पहचान दीपक राणा(31) निवासी सनकर, डा0 जोल सप्पड़, तहसील नदौण, जिला हमीरपुर हि0प्र0 के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
