Girl in a jacket
HomeNationalबाइक सवार दादा-दादी और पोते को ट्रक ने कुचला, 2 की भयानक...

बाइक सवार दादा-दादी और पोते को ट्रक ने कुचला, 2 की भयानक मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खैरागढ़ः जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे होने का मामला सामने आया है जिसमें दादा पोते की मौत हो गई। वहीं, दादी गंभीर रूप से घायल है। आज सुबह 6 बजे सुरही नदी पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

जानकारी मुताबिक, साजा ब्लॉक के ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर (45) और उनकी पत्नी इंद्राणी निर्मलकर (40) अपने पोते डीकेश निर्मलकर (10) के साथ अपनी बेटी के घर मोहगांव थाने के ग्राम लमरा गए थे। बाइक पर सवार होकर आज जब वह लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान दादी दूसरी और गिर गई और ट्रक का पहिया दादा-पोते को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इसमें दादा का भेजा बाहर आ गया था। वहीं, पोता भी दबकर मर गया। वहीं दादी की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

थाना प्रभारी जितेंद्र बंजारे के मुताबिक, गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग स्थित सुरही नदी पुल पर ये हादसा हुआ। ट्रक ने जब टक्कर मारी तो दादी दूसरी तरफ गिर गई जिससे उसकी जान बच गई लेकिन दादा पोते पहिए में दब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल इंद्राणी निर्मलकर का गंडई के शासकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -