HomePunjabLudhianaJalandhar से माथा टेककर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत,...

Jalandhar से माथा टेककर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, कुचल गया सिर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः हार्डीज वर्ल्ड के सामने पुल पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। भीषण हादसे में युवती का आधा सिर बुरी तरह से कुचला गया। मृतिका की पहचान एकजोत के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती फिल्लौर मैय्या जी सरकार के दरबार से माथा टेकर कर घर वापिस जा रही थी।

राहगीरों ने युवती का शव सड़क पर पड़ा देख घटना की सूचना NHAI को और एम्बुलेंस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया। एकजोत को जिस वाहन ने टक्कर मारी है उसकी भी तलाश की जाएगी। एम्बुलेंस चालक ने बताया कि पुल पर पानी गिरा होने के कारण काफी फिसलन थी।

जिस कारण किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में लिया है। एकजोत उसका स्कूटी देर रात तक पुल पर ही गिरी पड़ी रही। एकजोत के पास दो मोबाइल और पर्स थे जो उन्होंने थाना लाडोवाल में जमा करवा दिए। जानकारी मुताबिक एकजोत बस्ती जोधेवाल में प्राइवेट जाब करती है। दो भाइयों की वह इकलौती बहन थी।एकजोत काली सड़क की रहने वाली है। थाना लाडोवाल के जांच अधिकारी मेजर सिंह के अनुसार फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आज यानी शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -