Anandpur Sahibगर्लफ्रेंड पटाने की मिल रही है कोचिंग, ट्विटर पर लड़की ने दिया...

गर्लफ्रेंड पटाने की मिल रही है कोचिंग, ट्विटर पर लड़की ने दिया ऑफर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विदेशों में तो डेटिंग ऐप का चलन था ही, अब ये भारत में भी तेज़ी से बढ़ रहा है. खासतौर पर बड़े शहरों में तो युवा धड़ल्ले से अपना पार्टनर ढूंढने के लिए डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि हर किसी को इसमें कामयाबी नहीं मिल पाती है. ऐसे में गलती कहां हो जाती है, ये तो इंसान सोचता ही है लेकिन उसे सच्चाई बताने वाला कौन हो? इसी का सॉल्यूशन एक लड़की ने पेश किया है.

पहले लोगों के लिए पार्टनर आमतौर पर लोग अपने आसपास या दोस्तों की मदद से ही ढूंढ लेते थे लेकिन डेटिंग ऐप्स का ऑप्शन आने के बाद उनके पास विकल्प बढ़े हैं. ऐसे में कनफ्यूज़न भी बढ़ा और इस आपदा में अवसर लेने वालों की भी कमी नहीं है. एक लड़की ने इस समस्या का हल देने के लिए अपनी एक सर्विस शुरू की है, जिसका विज्ञापन उसे ट्विटर पर डाला है. लड़की का कहना है कि वो अपने एक्सपीरियंस के आधार पर लड़कों को लड़कियां पटाना सिखाएगी.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @VandanaJain_ नाम की आईडी ने लड़की ने अपनी अनोखी सर्विस का प्रचार किया है. उसने लिखा – ‘मैं लड़कों को बताऊंगी कि वे डेटिंग ऐप पर क्या करें और क्या नहीं. कैसी फोटो डालें और कैसे बात शुरू करें वगैरह. मैंने ये चीज़ें अपनी सहेलियों से डिस्कस की हैं और मैं आपको मदद दे सकती हूं. अगर आप पर्सनल पेड सेशन चाहते हैं तो कमेंट या DM करके बताएं.’ लड़की के इस ट्वीट के बाद तो कमेंट्स की बहार आ गई.

इस ट्वीट के बाद तो लोगों ने गजब की प्रतिक्रियाएं दीं. लड़की ने एक कमेंट के जवाब में ये भी बताया कि उसका कैलेंडर बुक हो चुका है और लोगों का ज़बरदस्त रेस्पॉन्स आ रहा है. इस पोस्ट पर कई मज़ेदार प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं. एक यूज़र ने कहा – ‘मछली नहीं बता सकती मछलियां कैसे पकड़ें, ये तो मछुआरा बताएगा.’ वहीं एक यूज़र ने लिखा कि वो भी ऐसी सर्विस शुरू करना चाहता है तो वहीं एक यूज़र ने इस सर्विस को GroomRoom का नाम दे डाला.

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...