Himachal Govt
Nationalपूर्व हिंदू टीचर सहित परिवार के 4 लोगों का कत्ल, 2 आरोपी...

पूर्व हिंदू टीचर सहित परिवार के 4 लोगों का कत्ल, 2 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घर पर आरोपी नहाए और खाना खाया, फिर दिया वारदात को अंजाम

रंगपुरः बांग्लादेश के रंगपुर शहर में हिंदू परिवार के 4 लोगों का कत्ल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय सिद्धार्थ दास और 19 वर्षीय मुग्धा दास निवासी रंगपुर, माचुआपारा के रूप में हुई है। दोनों पर हत्या करने का आरोप है। शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या के बाद आरोपी कई घंटे तक घर के अंदर ही रहे। उन्होंने वहां खाना खाया, नहाया और याबा नाम का ड्रग्स लिया। मृतकों की पहचान रिटायर्ड टीचर 65 वर्षीय गणपति चक्रवर्ती, 50 वर्षीय पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, 23 वर्षीय बेटी अगामी चक्रवर्ती प्रार्थी और 12 वर्षीय बेटा प्रियम चक्रवर्ती के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक परिवार की हत्या रात को हुई थी।

हालांकि, डेड बॉडी शनिवार (22 अगस्त 2026) की देर रात घर से मिले। घर का मैन गेट बंद था। रिश्तेदारों ने परिवार के लोगों से संपर्क नहीं होने के बाद पुलिस को जानकारी दी थी। रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अब्दुल मबूद के अनुसार आरोपी पड़ोस की एक इमारत से गणपति चक्रवर्ती के घर की छत पर पहुंचे थे। आवाज सुनकर गणपति छत पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों के बारे में पूछा। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहचान सामने आने के डर से गमछे से उनका गला दबा दिया. इसके बाद उनकी पत्नी प्रीतिलता भी ऊपर पहुंचीं।

पुलिस के मुताबिक, सीढ़ियों के पास उनकी भी हत्या कर दी गई। परिवार की बेटी और 12 साल के बेटे की भी जान चली गई। बेटे प्रियम का शव घर के अंदर बिस्तर के नीचे मिला। पुलिस के अनुसार, हत्या करने के बाद आरोपी तुरंत वहां से नहीं निकले। वे रातभर घर के अंदर रहे। पुलिस का दावा है कि उन्होंने घर में नहाया और खाने की मेज पर रखे खजूर खाए। पुलिस को यह भी शक है कि आरोपियों ने परिवार के मोबाइल फोन से अपनी पहचान से जुड़े निशान मिटाने की कोशिश की। इसके लिए मोबाइल फोन को वॉशिंग पाउडर मिले पानी में रखा गया था।

पुलिस के मुताबिक, घर से निकलने से पहले आरोपियों ने सामान बिखेरा और घर में तोड़फोड़ की। ऐसा इसलिए किया गया ताकि घटना को लूट की शक्ल दी जा सके। जांच के दौरान पुलिस को सोने के कुछ गहनों के बारे में भी जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने ये गहने घर के पास एक मंदिर के पीछे सुनसान जगह पर छिपा दिए थे। उनकी जानकारी के आधार पर गहने बरामद किए गए हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab में हाई अलर्ट, Pak गैंगस्टर भट्टी के निशाने पर अमृतसर मिलिट्री बेस

चंडीगढ़ः पंजाब में बड़ी आतंकवादी घटना की साजिश रचे...

Punjab News: बाबा रामपाल की किताबें बांटने को लेकर गरमाया मामला, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

फरीदकोटः हरियाणा के सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल का...

Swift-SUV की टक्कर, AAP-BJP विधायक समेत 6 घायल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास रविवार रात...

Punjab University में सासंद चन्नी की पेपर देते तस्वीर वायरल को लेकर गरमाया मामला, उठी जांच की मांग

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवसिर्टी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी...

एक साल में मिलेंगे 3 फ्री LPG सिलेंडर, ट्रांसजेंडरों को मुफ्त में बस सफर, सीएम का ऐलान

नई दिल्लीः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में...

Punjab में हाई अलर्ट, Pak गैंगस्टर भट्टी के निशाने पर अमृतसर मिलिट्री बेस

चंडीगढ़ः पंजाब में बड़ी आतंकवादी घटना की साजिश रचे जाने की आशंका है। खबर है कि खुफिया एजेंसियों ने...

Punjab News: बाबा रामपाल की किताबें बांटने को लेकर गरमाया मामला, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

फरीदकोटः हरियाणा के सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल का साहित्य बांटने को लेकर मनप्रीत सिंह खालसा और महिलाओं में...

Swift-SUV की टक्कर, AAP-BJP विधायक समेत 6 घायल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास रविवार रात एक स्विफ्ट कार और SUV में टक्कर हो गई। हादसे...

Punjab University में सासंद चन्नी की पेपर देते तस्वीर वायरल को लेकर गरमाया मामला, उठी जांच की मांग

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवसिर्टी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की परीक्षा की तस्वीर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन...