धर्म और राजनीति अलग अलग विषय : रायजादा
ऊना /सुशील पंडित: कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने देश में हिंदू खतरे में के विषय को भाजपा की राजनीति बताया है । उन्होंने ऊना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा की केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की नीति को भड़काऊ करार दिया और भेदभाव के कारण शंकराचार्य के विषय पर राजनीति किए जाने का आरोप लगाया । पूर्व विधायक ने भाजपा की इस नीति को धर्म के विरुद्ध बताया ।