Himachal Govt
Nationalपति की कलीग संग फोटो पर झगड़ा, पत्नी ने लगाया फंदा; 15...

पति की कलीग संग फोटो पर झगड़ा, पत्नी ने लगाया फंदा; 15 साल पहले की थी लवमैरिज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः एयर इंडिया के कर्मचारी युवराज शर्मा की पत्नी कीर्तिमई मिश्रा (44) के सुसाइड मामले में नया खुलासा हुआ है। कीर्तिमई के परिवार के मुताबिक बुधवार रात कीर्ति ने युवराज के फोन में उसकी एक महिला सहकर्मी के साथ फोटो देखी थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद कीर्तिमई दूसरे कमरे में चली गई और फंदा लगा लिया।

कीर्तिमई मूल रूप से ओडिशा के भुवनेश्वर की रहने वाली थीं, जबकि युवराज मुंबई का रहने वाला है। दोनों ने करीब 15 साल पहले लव मैरिज की थी। उनकी 9 साल की एक बेटी है। दोनों गुरुग्राम में सेक्टर-71 स्थित सोसायटी में रहते थे। कीर्तिमई स्मार्ट वर्ल्ड कंपनी में लर्निंग एंड टैलेंट डेवलपमेंट हेड के पद पर कार्यरत थीं।

युवराज ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे कीर्ति अपनी बेटी और पति के साथ बिस्तर पर लेटी थीं। इसी दौरान उन्होंने युवराज का मोबाइल देखा। फोन में एयर इंडिया एकेडमी स्टाफ के साथ खिंचवाई कुछ तस्वीरें थीं। इनमें एक फोटो युवराज की एक महिला सहकर्मी के साथ थी। फोटो देखने के बाद कीर्ति को शक हुआ और उन्होंने युवराज से इस बारे में बात की। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

परिवार के मुताबिक फोटो को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद कीर्ति गुस्से में दूसरे कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया। युवराज को लगा कि रात में गुस्सा शांत होने के बाद सुबह सब ठीक हो जाएगा। अगली सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। युवराज ने कीर्ति को आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बालकनी से कमरे के अंदर देखा तो कीर्ति फंदे से लटकी हुई दिखाई दी।

दरवाजा न खुलने पर युवराज ने पहले हाथ से और फिर पैर मारकर दरवाजे का शीशा तोड़ा। इस दौरान उनकी उंगली और घुटने में गहरी चोट लगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस और दोस्तों को फोन किया। सूचना मिलने पर बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

कीर्ति और युवराज के सहकर्मी घटना से स्तब्ध हैं। सहकर्मियों के मुताबिक, कीर्ति दूसरों को आगे बढ़ने और करियर बनाने के लिए ट्रेनिंग देती थीं। वहीं, युवराज एयर इंडिया में केबिन क्रू को ट्रेनिंग देते थे। उनके बारे में भी सहकर्मियों ने कभी ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं होने की बात कही।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ‘मिशन क्लीन पंजाब’ शुरू, MLA और SDM ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर की सफाई, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों...

पुल टूटने से बाइक समेत गागन नदी में गिरा परिवार, महिला की मौत, देखें वीडियो

मुरादाबादः मझोला थाना क्षेत्र में मलकद्दा स्थित चट्टा पुल...

Jalandhar News: प्लाट से 26 वर्षीय नौजवान का शव बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

3 दिन पहले अस्पताल में मिली थी छुट्टी जालंधर, ENS:...

Jalandhar News: St. George’s Convent School को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

आरोपः 2 माह में तीसरी बार हुई चोरी, तीनों...

Punjab News: ‘मिशन क्लीन पंजाब’ शुरू, MLA और SDM ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर की सफाई, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत पूरे पंजाब में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत...

पुल टूटने से बाइक समेत गागन नदी में गिरा परिवार, महिला की मौत, देखें वीडियो

मुरादाबादः मझोला थाना क्षेत्र में मलकद्दा स्थित चट्टा पुल पर बड़ा हादसा हो गया। गांगन नदी पर बना अस्थाई...

Jalandhar News: प्लाट से 26 वर्षीय नौजवान का शव बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

3 दिन पहले अस्पताल में मिली थी छुट्टी जालंधर, ENS: न्यू रत्न नगर में प्लाट से शव बरामद हुआ है।...

अचानक दौड़ता आया कुत्ता, पलटा बच्चे का स्ट्रॉलर… मां की सूझबूझ ने जीता दिल, देखें Viral Video

नई दिल्लीः एक पल की चूक और सबकुछ बदल सकता था। वीडियो में एक मां अपने छोटे बच्चे और...