अमृतसरः पंजाबी सिंगर और फिल्म एक्टर जस्सी गिल ने अपने परिवार के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस दौरान जस्सी गिल ने गुरु घर में मत्था टेका और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। श्री दरबार साहिब में मत्था टेकते समय, जस्सी गिल कुछ देर गुरु घर में बैठे और गुरबानी कीर्तन सुना।
आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले जस्सी गिल की मां का निधन हो गया था। मां के निधन के बाद जस्सी गिल अपने परिवार के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने गुरु घर में मत्था टेका और अपनी मां की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। जस्सी गिल ने गुरु घर के पवित्र माहौल में कुछ समय बिताया और गुरबानी कीर्तन सुनकर आत्मिक शांति प्राप्त की।