राधा कृष्ण आश्रम में मुफ्त जांच शिविर आयोजित
बददी / सचिन बैंसल : बद्दी के साथ लगते शीतलपुर गांव में श्री राधा कृष्ण आश्रम के संचालक प्रकाश चंद शैल की ओर से आंखों की मुफ्त जांच का शिविर लगाया गया। जिसमे नालागढ़ के नवकिरण आई अस्पताल के डॉक्टर जगजीत सिंह और उनकी टीम ने लोगों की आंखों की जांच की। शिविर में 70 लोगों की आंखों की जांच की गई और सभी को मुफ्त दवाई भी बांटी गईं। कुछ लोगों को चश्मे के नंबर भी दिए गए। जांच के दौरान 25 लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। डा. जगजीत सिंह ने बताया कि जिन लोगों के हिम केयर या आयुष्मान कार्ड बने है उनके आप्रेशन न्यू नालागढ़ स्थित नवकिरण आई अस्पताल में मुफ्त किए जाएंगे तथा लेंस भी मुफ्त डालें जायेंगे।
शिविर के दौरान आश्रम की ओर से लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर कृष्ण कौशल, नंबरदार भगत राम, हुकम चंद कश्यप, लीलाधर, सुरेश भारद्वाज, कुसुम कुमारी, संतोष भारद्वाज, इंदिरा देवी, श्याम शर्मा, रामेश्वर दास ,राधा कृष्ण, रामलाल, गुरदीप कुमार, राम आसरी आदि भी उपस्थित रहे।
