Loading...
HomeHaryanaGeeta University में हुआ धमाका, Canteen में लगी आग, देखें वीडियो

Geeta University में हुआ धमाका, Canteen में लगी आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

40 फीट उछलकर गिरी Cafe की छत और सामान के टुकड़े

इसरानाः पानीपत के इसराना क्षेत्र में नौल्था गांव स्थित गीता यूनिवर्सिटी में अचानक धमाका हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी की कैंटीन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय सिलिंडर फटने के कारण यह हादसा हुआ। दरअसल, यूनिवर्सिटी के कैफे नंबर 14 में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि कैफे की छत और भारी सामान के टुकड़े 40 फीट ऊपर तक उछल गए। हादसे में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कई छात्र-छात्राओं ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार देर रात कैफे में कर्मचारी खाना तैयार कर रहे थे और छात्र डिनर कर रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रसोई में गैस बर्नर या पाइप खुला रह गया, जिससे गैस रिसाव हुआ। देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग पर काबू पाने की कोशिश के बीच अचानक गैस सिलेंडर में भीषण धमाका हो गया। इसकी चपेट में आकर 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ब्लास्ट होते ही वहां खाना खाने आए दर्जनों छात्र-छात्राओं ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। कैफे के सामने स्थित गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने घटना का वीडियो बनाया।

वीडियो में आग की लपटें आसमान छूती नजर आ रही हैं। छात्राएं घबराई आवाज में कहती सुनाई दे रही हैं कि इतने छोटे फायर एक्सटिंगुइशर से इतनी बड़ी आग कैसे बुझाई जाएगी। इसी दौरान जोरदार धमाका होता है और स्क्रीन पर आग का विशाल गोला दिखाई देता है। धमाके के बाद यूनिवर्सिटी स्टाफ और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। तुरंत डायल 112 और दमकल विभाग को सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कैफे पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इसराना थाना प्रभारी महिपाल के अनुसार, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने शुरुआत में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया। लेकिन घटनास्थल के वीडियो और हालात सिलेंडर ब्लास्ट की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस अब सुरक्षा मानकों और लापरवाही की जांच कर रही है। रसोई में काम कर रहे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी स्थिति पर अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page