.
Panchkulaचार दुकानों से AC Compressor चुरा ले गए चोर, 6 महीने पहले...

चार दुकानों से AC Compressor चुरा ले गए चोर, 6 महीने पहले भी की थी चोरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कालका: कालका रेलवे रोड पर स्थित दुकानों में चोरी की एक और घटना सामने आई है। चोर चार दुकानों के एसी कंप्रेसर चोरी कर ले गए। इससे पहले भी करीबन 6 महीने पहले भी देर रात करीबन आठ दुकानों के एसी के कॉपर पाइप और वायर चोरी कर लिए गए थे।

दीप मेडिकल स्टोर ने एसी की सफाई के लिए मैकेनिक बुलाया। मैकेनिक जब छत पर चढ़ा तो देखा कि एसी के अंदर कंप्रेसर ही गायब थे। इसके बाद आस-पास की दुकानों के एसी भी चेक किए गए जिनमें भी कंप्रेसर नहीं मिले।

इसके बाद दुकानदारों ने कालका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। दुकानदारों ने हैरानी जताते हुए कहा कि इन दुकानों के पीछे ही एसडीएम कार्यालय स्थित है। उनका कहना है कि सामने से कोई आसानी से नहीं आ सकता इसलिए शक जताया जा रहा है कि चोर संभवत एसडीएम कोर्ट परिसर की ओर से अंदर आए होंगे।

व्यापारियों ने सवाल उठाए हैं कि जब मुख्य सड़क पर बनी दुकानों की सुरक्षा ही नहीं है तो आम घरों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। दुकानदारों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाए और रेलवे रोड़ पर पुलिस गश्त बढ़ा दी जाए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा से न हो पाएं।

दुकानदार योगी, हनी, जोनी, शॉप एन शॉप, दीप मेडिकोज, लक्की शूज, सुनील गारमेंट्स, नागेश एंटरप्राइजेज, मोहित, मोहित गुप्ता, रोहित, मुकेश अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, राहुल, अक्षय, रोहित अक्षय, सुमित, सोनू, अमित और संदीप ने बताया कि चार दुकानों के एसी कंप्रेसर चोरी होने की घटना से व्यापारियों में रोष का माहौल है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन, नशामुक्ति का संदेश देने को दौड़े युवा

मोहालीः मोहाली के फेज-8 स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब...

Punjab News: कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, एक गंभीर

मंडी गोबिंदगढ़ः फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने...

Punjab News: ससुराल बच्चा लेने पहुंची पत्नी से की मारपीट, गाड़ी में लगाई आग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय कस्बे के गुद्दार पंज ग्रेन गांव में...

आज का राशिफल, 9 अगस्त, 2026

नई दिल्लीः 9 अगस्त को चंद्रमा और मंगल के...

पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन, नशामुक्ति का संदेश देने को दौड़े युवा

मोहालीः मोहाली के फेज-8 स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब से पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन किया गया। आम...

Punjab News: कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, एक गंभीर

मंडी गोबिंदगढ़ः फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचल देने का मामला सामने आया है।...

Punjab News: ससुराल बच्चा लेने पहुंची पत्नी से की मारपीट, गाड़ी में लगाई आग, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय कस्बे के गुद्दार पंज ग्रेन गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया...

हिमांशी खुराना हत्याकांड में पार्टनर अब्दुल गफूरी गिरफ्तार, फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप

टोरंटोः कनाडा के टोरंटो में (30) हिमांशी खुराना की हत्या के मामले में पुलिस ने सात महीने बाद उसके...