Himachal Govt
Nationalद्वारका से दर्शन कर लौट रहे परिवार की Car अनियंत्रित होकर खाई...

द्वारका से दर्शन कर लौट रहे परिवार की Car अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, 2 की मौत, 5 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पोरबंदरः जिले के विसावदा के पास जालोर जिले के एक परिवार की कार पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। परिवार देवभूमि द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन कर पोरबंदर लौट रहा था, तभी मोड़ पर चालक का स्टीयरिंग से कंट्रोल हट गया और कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में टेम्बी गांव निवासी पवनी देवी और गणेशराम की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायलों का पोरबंदर के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

जानकारी मुताबिक, कार शाम के समय पोरबंदर के विसावदा इलाके से गुजर रही थी। सड़क पर मोड़ के दौरान ड्राइवर स्टीयरिंग संभाल नहीं पाया जिससे कार सड़क से उतरकर पलट गई और खाई में गिर गई। इस दौरान मिनटों में हुए हादसे के चलते कार में बैठे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे में चितलवाना के टेम्बी गांव निवासी गणेशराम (76) पुत्र हरजीराम माली और पवनी देवी (60) पत्नी नागजीराम माली की मौत हो गई। कार में सवार नागजीराम (72), मदनलाल (33), अर्जन कुमार (35), पन्नालाल (33) और शिवराम (8) घायल हो गए। सभी को पोरबंदर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज जारी है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

साहिबजादा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

पंजाब नशे के खिलाफ लड़ाई में 90 प्रतिशत सफल रहा-मंत्री हरदीप सिंह, देखें वीडियो

कैबिनेट मंत्री ने पुलिस प्रशासन के साथ की समीक्षा...

Punjab News: घर-घर जाकर फॉर्म भरने वाली ‘सखियों’ को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो

देश को साहसी बनाने में माताओं का बड़ा योगदानः...

मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

साहिबजादा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार के शिक्षा सुधारों ने पंजाब के सरकारी स्कूलों...

पंजाब नशे के खिलाफ लड़ाई में 90 प्रतिशत सफल रहा-मंत्री हरदीप सिंह, देखें वीडियो

कैबिनेट मंत्री ने पुलिस प्रशासन के साथ की समीक्षा बैठक मोगाः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे...

पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

चंडीगढ़: पंजाब की शानदार सैन्य विरासत में एक और गौरवपूर्ण सफलता का समावेश करते हुए आज चार कैडेटों ने...

राजधानी में मौसम ने ली करवट, देश के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को जोरदार बारिश हुई। लगातार बारिश को देखते हुए भारत मौसम...