Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalआजम खान के ठिकानों पर ED की कार्रवाई, 10 ठिकानों पर एक...

आजम खान के ठिकानों पर ED की कार्रवाई, 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी जारी है। ईडी की टीम ने बुधवार सुबह से रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली समेत करीब 10 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की है। ये कार्रवाई जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में कथित तौर पर काले धन के इस्तेमाल से जुड़े मामले में की जा रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े परिसरों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

आजम खान के खिलाफ दर्ज कई दर्जन मामलों की जानकारी ईडी के साथ साझा किए जाने के बाद ये कार्रवाई की जा रही है। एजेंसी जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। यूनिवर्सिटी में कथित अनियमितताओं के चलते इसकी 40 में से 38 इमारतों को गिराए जाने का खतरा पैदा हो गया था। हालांकि, इस मामले में अदालत ने फिलहाल रोक लगा रखी है।

मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट ने यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने के रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामले में अगली सुनवाई 25 अगस्त को होनी है।

जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में 17 जून को जारी नोटिस के बाद कार्रवाई शुरू हुई थी। इसके बाद टैक्स विभाग ने 23 जून को एक और नोटिस जारी किया। इसमें यूनिवर्सिटी का संचालन करने वाले मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन कथित तौर पर कई नियमों के उल्लंघन के चलते रद्द कर दिया गया था। साथ ही ट्रस्ट को अपना स्टेटस बदलकर ‘एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स’ करने का निर्देश दिया गया था। अब ईडी की ताजा छापेमारी से जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खान से जुड़े मामलों में जांच और तेज होने के संकेत हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, देखें वीडियो

जालंधरः सिविल अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को...

Trump ने कनाडा को दी राहत, 50% टैरिफ पर लगाई रोक

वाशिंगटनः अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ता ट्रेड तनाव...

कश्मीर दौरे पर आएंगे अमेरिकी राजदूत Sergio Gor, CM Omar Obdullah से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व...

Jalandhar News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, देखें वीडियो

जालंधरः सिविल अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी बैठक एक...

Jalandhar News: उखाड़ दी सड़क, अब एस्टीमेट खत्म, लट गया सीवरेज का काम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर की वार्ड नं. 30 की बद्रीदास कॉलोनी से ओल्ड बारादरी को जाने वाली सड़क पर सीवरेज...

Jalandhar News: दफ्तर में कर्मियों की हड़ताल, लाइसेंस बनवाने आए लोग हुए परेशान, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास ड्राइविंग ट्रैक के पास बने लाइसेंस दफ्तर में कर्मियों द्वारा हड़ताल की गई।...

Trump ने कनाडा को दी राहत, 50% टैरिफ पर लगाई रोक

वाशिंगटनः अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ता ट्रेड तनाव फिलहाल कुछ दिनों के लिए थमता नजर आ रहा है।...