नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार (1 जून) को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई है। गनीमत रही कि तीव्रता कम होने की वजह से कुछ नुकसान नहीं हुआ।
हालांकि, झटकों से स्थानीय लोग कुछ डर गए और घरों से बाहर आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है कि मेरठ में भूकंप रविवार की सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र मेरठ में ही धरती से 5 किलोमीटर नीचे था।