Girl in a jacket
HomeHimachalस्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस, धीरज शर्मा ने छात्रों...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस, धीरज शर्मा ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान धीरज शर्मा ने छात्रों को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

1उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाकर पर्यावरण को बचाने में योगदान दें, जैसे कि प्लास्टिक का कम उपयोग, जल संरक्षण और अधिक से अधिक पेड़ लगाना।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें चित्रकला प्रतियोगिता  और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेश प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने “सेव अर्थ, सेव लाइफ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

प्रतियोगिता में प्लस वन और प्लस टू से अनिका ने पहला और पलक ने दूसरा स्थान हासिल किया। दसवीं कक्षा में सुरभि प्रथम, इत्ती जसवाल द्वितीय और रेट एवं वंदिता तृतीय रही, नौवीं कक्षा से आराध्या शर्मा, शनाया चौधरी प्रथम, आस्था और आराध्या ठाकुर द्वितीय एवं हिमांशु और ओजस्वी तृतीय स्थान पर रहे। आठवीं कक्षा में प्रियांशु और पारिस ने पहला, तन्वी ने दूसरा और नव्या ठाकुर एवं रूपांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

सातवीं कक्षा में अद्विक शर्मा पहले, दिव्येश और सीरत दूसरे और सिद्धार्थ कालिया और अनिका तीसरे स्थान पर रहे। छठी कक्षा में समर जस्सल ने पहले, विदिता ने दूसरे और काव्या तीसरे स्थान पर रही। पांचवी कक्षा से काशवी ठाकुर पहले, अविका चेतल दूसरे और सुमित तीसरे स्थान पर रहे। जबकि चौथी कक्षा में मात्रा ने पहला, आरोही और दिवांशी ने दूसरा एवं अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया और बताया कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -