Himachalडॉ. विजय डोगरा ने राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में...

डॉ. विजय डोगरा ने राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में लिया हिस्सा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल प्रशिक्षक डॉ विजय डोगरा ने जिला कांगड़ा के इंदौरा के साथ लगते हिमाचल बॉर्डर से  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल सेवा दल के कार्यकर्ताओं सहित भाग लिया। प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से चली है। 124 वें दिन हिमाचल प्रदेश में आगमन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल लालजी देसाई के नेतृत्व में चल रहे ध्वजवाहक के समक्ष सम्मिलित होकर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल अनुराग शर्मा की अगुवाई में लगभग 150 सेवादल कार्यकर्ताओं सहित पदयात्रा में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में जनता का भरपूर समर्थन मिलना इस बात का प्रमाण है कि देश एवं हिमाचल की जनता का वीजेपी सरकार से मोह भंग हो गया है और जनता केंद्र में दोबारा यूपीए की सरकार बनाना चाहती है। डॉ विजय डोगरा ने कहा कि जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश में हुए विस चुनावों में जनता ने राज्य की भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंक कर हिमाचल में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी को सत्तासीन किया है। उसी प्रकार अब अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलना तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार जनहित में जो फैसले ले रही है उससे प्रदेश के लोगों में खुशी की लहर है व आम जनमानस यह महसूस कर रहा है कि मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगियों द्वारा लिए जा रहे फैसलों से लोकसभा की चारो सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का कब्जा होगा और हिमाचल के चारों लोकसभा सांसद केंद्र में यूपीए सरकार में हिमाचल की पैरवी करेंगे। 

उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी ओर देश की जनता के लिए गांधी परिवार ने शहादतें दी हैं और जनता को यह बखूबी याद भी है कि किस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने देश की एकता लिए प्राण न्योछावर किए है।  देश में एकता और अखंडता पूर्ण रूप से दोबारा वापस लौटे और पूरा देश बिना जाति बिना धर्म के सबसे भाई चारा बनाकर रखे। इसीलिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 124वें दिन अपनी पूर्णतया: की ओर वढ़ रही है। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष डॉक्टर जयराम रमेश, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवादल लालजी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा, राष्ट्रीय पदाधिकारी प्यारी जान, देवेंद्र शर्मा, बृज किशोर शर्मा, महिला अध्यक्ष रीना पुंडीर, पवन चौधरी, विक्रमजीत शर्मा, आचार्य हरबंस लाल, श्याम सिंह ,पुरुषोत्तम शर्मा, विनय कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, सुनीता ठाकुर ,दौलत राम, शशि सिंह, जीत सिंह राणा, सुषमा चौधरी ,राणो देवी, वरिंदर जसवाल सहित अन्य  सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...