Himachal Govt
Internationalपाकिस्तानी पीएम के सामने Donald Trump ने की प्रधानमंत्री Modi की तारीफ,...

पाकिस्तानी पीएम के सामने Donald Trump ने की प्रधानमंत्री Modi की तारीफ, बताया अपना अच्छा दोस्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिस्न में गाजा शांति शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। ट्रंप ने कहा कि भारत एक महान देश और इसके शीर्ष पर मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। जब ये सब बातें ट्रंप बोल रहे थे तो पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ उनके पीछे खड़े होकर सुन रहे थे। ट्रंप ने भारत के नेतृत्व की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि एक बहुत ही अच्छे दोस्त ने वहां बहुत अच्छा काम किया है। यह बयान ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में दोनों पड़ोसी देशों में बीच बढ़े तनाव के बाद दिया है।

पाकिस्तान और भारत बहुत अच्छे से साथ रहेंगे

ट्रंप ने शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि – भारत एक महान देश है जिसके शीर्ष पर मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है और उसने बहुत अच्छा काम किया है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान और भारत बहुत अच्छे से साथ रहेंगे।

टैरिफ के कारण है दुनिया में शांति

ट्रंप ने शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले एयर फोर्स वन में कहा था कि – मैंने टैरिफ के जरिए ही कई अंतरराष्ट्रीय विवाद सुलझाएं है जिसमें भारत और पाकिस्तान का तनाव भी शामिल है। मैंने कहा कि यदि आप दोनों युद्ध लड़ना चाहते हैं और परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो मैं 100%, 150% और 200% टैरिफ लगाऊंगा। उन्होंने दावा किया हैय़ कि उनकी इस धमकी के बाद ही 24 घंटे में स्थिति नियंत्रण में आ गई। एक इंटरव्यू में उन्होंने यही दावा फिर से दोहराया है। उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच में सात विमान मार गिराए गए थे और दोनों देश युद्ध की कगार पर थे। मैंने कहा कि यदि आप बातचीत नहीं करेंगे तो हम आपसे व्यापार नहीं करेंगे और भारी टैरिफ लगाएंगे। इसके बाद 24 घंटे में ही शांति समझौता हो गया।

पीएम ने ट्रंप की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्रंप के गाजा सीजफायर योजना में शांति बनाए रखने की कोशिशों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से हामास के द्वारा बंदी बनाए गए अंतिम 20 बचे हुए लोगों को आज पहले चरण में मुक्त कर घर वापिस लाने की प्रक्रिया खत्म हुई है। ट्रंप ने इस सम्मेलन में वैश्विक नेताओं के साथ गाजा युद्ध विराम समझौते पर भी साइन किए हैं। शिखर सम्मेलन में अरब और मुस्लिम दुनिया के कई देश शामिल हुए हैं और ट्रंप ने इसे मध्य पूर्व के लिए एक नया और सुंदर दिन बताया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भाखड़ा हुंडई में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों से 30 पद, इंटरव्यू 17 व 18 को

ऊना,सुशील पंडित: भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सिविल, मकैनिकल,...

Meharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने इस विषय पर लगाया वेबिनार

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग...

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद, इंटरव्यू 17 को हरोली में

ऊना,सुशील पंडित: सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग...

Jalandhar Heights-2 में युवती ने लगाई छलांग, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स-2 के डी ब्लॉक में युवती...

CM Saini ने ‘हरियाणा-यूके सीईटीए ट्रेड ब्रिज: अनलॉकिंग ग्लोबल अपॉर्च्युनिटीज फॉर हरियाणा’ कार्यक्रम को किया संबोधित

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत-यूके सीईटीए हरियाणा के लिए वैश्विक व्यापार के नए अवसर खोलने...

भाखड़ा हुंडई में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों से 30 पद, इंटरव्यू 17 व 18 को

ऊना,सुशील पंडित: भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सिविल, मकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, अकाउंट्स, सेल्स, सिक्योरिटी, आईटीआई मकैनिकल, कम्पयूटर ऑपरेटर व ऑटो...

Meharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने इस विषय पर लगाया वेबिनार

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग ने वेबिनार आयोजित किया। इस वेबिनार में विद्यार्थियों को...

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद, इंटरव्यू 17 को हरोली में

ऊना,सुशील पंडित: सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पद भरे जाएंगे।...