नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रात आयरलैंड से लौटते समय एयरफोर्स वन में मीडिया के साथ बात की। ट्रंप ने इस दौरान कनाडा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखी। वहीं इस दौरान उन्होंने शी जिनपिंग के व्यवहार को भी उचित बताया वहीं उन्होने कनाडा को अमेरिका के लिए सबसे मुश्किल देश बता दिया है। उनका कहना है कि टैरिफ नीति के कारण चीनी कारें अमेरिका में नहीं आ पाई हैं।
अमेरिका ने चीन के साथ अच्छा व्यवहार किया है
ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उनको लगता है कि शी ने अभी तक उचित तरीके से ही व्यवहार किया है। वहीं अमेरिका ने भी चीन के साथ ठीक व्यवहार किया है। उन्होंने चीन की जासूसी को लेकर भी कहा कि जब भी लोग यह कहना है कि चीन अमेरिका की जासूसी करता है तो इस पर उनका जवाब यही होता है कि अमेरिका भी चीन की जासूसी करता है।
ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार और कारों के आयात पर भी बात की है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह कभी भी चीनी कारों को अमेरिका में आने की अनुमति देंगे तो इस पर उनका कहना है कि उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं होने दिया है। ट्रंप के अनुसार, उनकी टैरिफ नीति ने ही चीनी कारों को अमेरिकी बाजार से बाहर रखा है।
कनाडा है सबसे खतरनाक देश
वहीं ट्रंप ने कनाडा को लेकर भी अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि कनाडा रुस और चीन से भी ज्यादा खतरनाक देश है। कनाडा के साथ काम करना भी मुश्किल है। ट्रंप ने कहा कि – मैं कनाडा को सबसे खराब देश मानता हूं जिससे निपटना पड़ता है। ट्रंप ने हालांकि कनाडा के आम लोगों और वहां के नेताओं के बीच में अंतर भी किया है। उन्होंने कहा कि कनाडा के लोग शानदार हैं परंतु वहां के नेताओं के साथ काम करना बहुत ही मुश्किल है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि कनाडा उनके साथ समझौता करने के लिए बहुत ही एक्साइटेड है। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि कनाडा ने सालों तक अमेरिका का फायदा उठाया है पर अब उनके रहते ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।
अमेरिका खुद एआई का इस्तेमाल करता है
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भी ट्रंप ने अपनी पुरानी बात दोहराई है। उनका कहना है कि जो एआई जीतेगा वही जीतेगा इस पर उनका दावा भी है कि अमेरिका इस क्षेत्र में बहुत ही आगे है। जब मीडिया से ट्रंप से यह सवाल किया कि क्या वो खुद भी एआई का इस्तेमाल करते हैं तो इस पर उन्होंने जवाब दिया है कि हां मैं एआई का इस्तेमाल करते हैं हालांकि जब उनसे पूछा गया कि एआई का इस्तेमाल वो कैसे करते हैं तो इस पर कुछ कहने से उन्होंने मना कर दिया। उनका कहना है कि एआई क इस्तेमाल कई तरह के कामों के लिए कर सकते हैं परंतु उन्होंने यह बताने से बिल्कुल साफ मना कर दिया है कि वो व्यक्तिगत रुप से इसका इस्तेमाल किस काम के लिए करते हैं।