Himachal Govt
Internationalफिरौती केस में पंजाबी महिला अरेस्ट, पैसे न देने पर 12 घंटे...

फिरौती केस में पंजाबी महिला अरेस्ट, पैसे न देने पर 12 घंटे बाद घर पर चलवाईं गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैलगरीः कनाडा में पहली बार पंजाबी मूल की एक महिला को फिरौती के मामले में हिरासत में लिया है लेकिन कैलगरी पुलिस ने उसे अब रिहा कर दिया है। उसे 6 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने को कहा है। पुलिस का आरोप है कि पंजाबी मूल की कनुप्रीत कौर ने ही गोली चलाने वाले आरोपी को पीड़ित महिला के घर का पता और उसकी पहचान बताई थी।

पुलिस के अनुसार फिरौती के इस हाई-प्रोफाइल मामले में दो बालिगों और एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 25 मार्च को पीड़ित महिला के वॉट्सएप पर अज्ञात नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था। महिला से मोटी रकम की मांग की गई थी। हालांकि, कितनी रकम मांगी गई थी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। आरोपी के पास महिला का नाम, घर का पता, बिजनेस और परिवार से जुड़ी गोपनीय जानकारी पहले से मौजूद थी। धमकी मिलने के करीब 12 घंटे बाद बदमाशों ने महिला के घर पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

पुलिस के अनुसार केस की जांच 25 मार्च से शुरू हुई थी, जब पीड़िता को एक अज्ञात नंबर से पैसे मांगने वाले वॉट्सएप टेक्स्ट और वॉइस मैसेज मिलने शुरू हुए थे। आरोपी ने महिला से लगातार संपर्क कर उसे मारने की धमकियां दीं। मैसेज भेजे जाने के महज 12 घंटे के भीतर बदमाशों ने महिला के घर पर अंधाधुंध गोलियां चला दी और गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। हालांकि, इस गोलीबारी में कोई भी घायल नहीं हुआ था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

AI को लेकर Donald Trump ने रखी अपनी राय, कनाडा को बताया सबसे खतरनाक देश

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, अब नहीं लगेंगे बिजली कट, देखें LIVE

लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लंबे बिजली...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, आरोप- पीछे पड़ा था चालक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर...

Punjab News: बाइक सवारों को कुचल कर बस चालक फरार, एक की मौत

संगरूरः सुनाम-मानसा रोड पर गांव मॉडल टाउन-1 के पास...

AI को लेकर Donald Trump ने रखी अपनी राय, कनाडा को बताया सबसे खतरनाक देश

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रात आयरलैंड से लौटते समय एयरफोर्स वन में मीडिया...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, अब नहीं लगेंगे बिजली कट, देखें LIVE

लुधियानाः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लंबे बिजली कट को लेकर लोग परेशान चल रहे थे। वहीं इस...

Punjab News: 6 हथियारबंद लूटेरों ने सब्जी पर किया हमला, काटी उंगलियां, लोगों ने किया चक्का जाम, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना डाबा के अधीन आते गायनचंद नगर में आज सुबह 5 बजे 6 हथियारबंद लुटेरों ने गायनचंद नगर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, आरोप- पीछे पड़ा था चालक, देखें वीडियो

गुरुग्रामः हरियाणा में गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार...