Himachal Govt
LudhianaPunjab News: स्प्रे से परिवार को बेहोश कर कैश, गहने और मोबाइल...

Punjab News: स्प्रे से परिवार को बेहोश कर कैश, गहने और मोबाइल पर किया हाथ साफ, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः मेहरबान पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाली न्यू मॉडल कॉलोनी में सुबह एक चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोरों ने एक घर में घुसकर स्प्रे से परिवार को बेहोश कर दिया और लाखों रुपए कैश, सोने के गहने और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

पीड़ित सुरजीत सिंह ने बताया कि तड़के दो अज्ञात चोर मेन गेट फांदकर घर में घुसे। घटना का पता सुबह करीब 5:15 बजे पता चला जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें जगाया। सुरजीत ने बताया कि उन्होंने एक चोर को घर से बाहर भागते हुए देखा। भागने की जल्दबाजी में चोर के पैर में बंधा परना घर के बाहर गिर गया।

पीड़ित ने बताया कि परिवार पिछली शाम ही एक कार्यक्रम से घर लौटा था। घर में लगभग 5,000 से 7,000 कैश और मजदूरी के भुगतान के लिए 50,000 रखे हुए थे। कैश के अलावा चोरों ने सोने की दो अंगूठियां और अलग-अलग ब्रांड के तीन मोबाइल फोन भी चुरा लिए। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो चोरों में से एक बाहर पहरा दे रहा था, जबकि दूसरा घर के अंदर घुसा हुआ था।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मेहरबान पुलिस स्टेशन को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पंजाब सरकार द्वारा S.C विद्यार्थियों की पढ़ाई का सहारा और मजबूत: Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: राज्य के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने...

Punjab News: कूड़े के ढेर से ड्रोन मिलने पर मचा हड़कंप

लुधियानाः जिले के सुभाष नगर में त्रिकोणी पार्क के...

Punjab News: पुलिस चौंकी के सामने 10 दुकानों में चोरी, लोगों ने प्रदर्शन कर की सड़क जाम

गुरदासपुरः बटाला से कलानौर जाने वाली मुख्य सड़क पर...

CM Sukhu ने Forest Sports Meet के विजेताओं को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले...

Jalandhar News: कल बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट को लेकर भी आदेश जारी

जालंधर, ENS: संवत्सरी महापर्व के संबंध में कल मीट...

पंजाब सरकार द्वारा S.C विद्यार्थियों की पढ़ाई का सहारा और मजबूत: Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: राज्य के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं...

Punjab News: कूड़े के ढेर से ड्रोन मिलने पर मचा हड़कंप

लुधियानाः जिले के सुभाष नगर में त्रिकोणी पार्क के पास कचरे के ढेर से ड्रोन बरामद हुआ। कचरे से...

Punjab News: पुलिस चौंकी के सामने 10 दुकानों में चोरी, लोगों ने प्रदर्शन कर की सड़क जाम

गुरदासपुरः बटाला से कलानौर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित कस्बे में दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया ।...

CM Sukhu ने Forest Sports Meet के विजेताओं को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रामपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं...