AdvertisementPunjab Government
National2 शिक्षकों के बीच विवाद, क्लास में एक दूसरे को बुरी तरह...

2 शिक्षकों के बीच विवाद, क्लास में एक दूसरे को बुरी तरह पीटा, मची अफरा-तफरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सारंगढ़-बिलाईगढ़ः जिले में मंगलवार को 2 शिक्षकों के बीच क्लास में पढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। इससे दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों में मारपीट को देखकर बच्चे डर गए और क्लास छोड़कर बाहर भाग गए। जानकारी के मुताबिक मारपीट करने वाले टीचर्स का नाम मनोज कश्यप है, जबकि दूसरे का नाम विनीत दुबे है। कक्षा आठवीं में कोई टीचर नहीं था। इसे संकुल समन्वयक शिक्षक मनोज कश्यप ने देखा। क्लास में खाली बैठे बच्चों से पूछा कि कोई टीचर नहीं क्या, बच्चों ने कहा कि नहीं है। इसके बाद शिक्षक मनोज कश्यप बच्चों को पढ़ाने लगे।

इस दौरान सुबह साढ़े 8 बज रहे थे। शिक्षक मनोज कश्यप पढ़ा ही रहे थे कि शिक्षक विनीत कुमार दुबे देर से स्कूल पहुंचे। वह साढ़े 8 बजे आठवीं क्लास में घुसे। टीचर दुबे ने मनोज कश्यप से कहा कि तू मेरे पीरियड में क्यों पढ़ा रहा है? इसी बात को लेकर विनीत कुमार दुबे ने गाली-गलौज की। विनीत कुमार दुबे के अपशब्दों से मनोज कश्यप नाराज हो गए। दोनों में 10-15 मिनट खूब बहस हुई। विनीत कुमार दुबे के अपशब्दों से मनोज कश्यप नाराज हो गए। दोनों में 10-15 मिनट खूब बहस हुई। इसके बाद मनोज कश्यप ने विनीत दुबे को धक्का दिया। विनीत दुबे ने मनोज को क्लास रूम के टेबल पर पटका। इसके बाद फर्श पर गिराकर पीटा।

कश्यप के माथे से खून निकल गया। दोनों टीचर में मारपीट की वारदात क्लास रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट के दौरान एक और टीचर ने दोनों को मारपीट करने से मना किया, फिर दोनों को अलग किया। कुछ देर मारपीट के बाद मामला शांत हुआ। धारासीव स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा यशोदा साहू ने बताया कि विनीत दुबे सर ने क्लास में आकर गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों में मारपीट हुई है। कश्यप सर के माथे से खून भी निकला है। मारपीट के दौरान हम लोग डर गए थे। टेबल में एक दूसरे को पटक रहे थे। हम लोग बाहर निकल गए थे।

डीईओ ने बताया कि नियमों के तहत विनीत कुमार दुबे को निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बिलाईगढ़ तय किया गया। इसके साथ ही मनोज को नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही समय पर स्कूल नहीं आने वाले दो अन्य शिक्षक मानेस पांडे और देवव्रत भीष्म को भी नोटिस जारी किया गया है। 3 दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...