Himachal Govt
NationalDeputy Collector पर महिला कांस्टेबल से Rape के आरोप, 3 बार Pregnant...

Deputy Collector पर महिला कांस्टेबल से Rape के आरोप, 3 बार Pregnant कर जबरन Abortion करवाया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बालोदः जिले में महिला कांस्टेबल ने डिप्टी कलेक्टर पर रेप का मामला दर्ज कराया है। बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए। वह 3 बार प्रेग्नेंट हुई, तीनों बार जबरन अबॉर्शन करवा दिया गया। युवती ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर ने उसके नाम से कार खरीदी, 3 लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाए, लेकिन शादी की बात करने पर टालमटोल करता रहा। इसके बाद विवाद बढ़ा तो बातचीत बंद कर दी।

आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके डौंडी ब्लॉक के अंवारी गांव का रहने वाला है। वर्तमान में बीजापुर में पोस्टेड है। डौंडी क्षेत्र की रहने वाली सीएएफ महिला आरक्षक ने बताया कि उनका परिचय साल 2017 में हुआ था। दोनों डौंडी स्थित आईटीआई में पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई के दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई। ये बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर अफेयर में बदल गई। युवती का कहना है कि दिलीप ने उससे शादी का वादा किया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने बताया कि वह और दिलीप उइके एक ही जाति के हैं। मार्च 2017 में वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई। जब उसने यह बात दिलीप को बताई तो उन्होंने कहा कि पहले पढ़ाई पूरी होने दो, फिर शादी और बच्चे के बारे में सोचेंगे। इसके बाद, दिलीप ने उसे बहला-फुसलाकर जबरन दवा देकर अबॉर्शन करवा दिया। अगस्त 2017 में उसकी पुलिस विभाग में नौकरी लग गई, जबकि दिलीप ने दुर्ग साइंस कॉलेज में आगे की पढ़ाई शुरू की। शुरुआत में वह हॉस्टल में रहे, फिर किराए के मकान में रहने लगे।

शादी की उम्मीद में और उनके रिश्ते के चलते वह हर महीने दिलीप की पढ़ाई, कोचिंग और अन्य खर्चों के लिए 4 से 5 हजार रुपए उनके खाते में भेजती रही। इस दौरान जब भी दोनों मिलते, दिलीप शादी का वादा करते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा।

पीड़िता के अनुसार दिलीप उइके ने साल 2020 में पीएससी परीक्षा पास की। उन्हें डिप्टी कलेक्टर पद पर बीजापुर में पोस्टिंग मिली। नौकरी मिलने के बाद जब शादी के लिए कहा, तो दिलीप ने हर बार टालते हुए कहा कि अभी हालात ठीक नहीं हैं। पहले वह पूरी तरह से सेटल हो जाए, फिर शादी की जाएगी।

युवती ने बताया कि फरवरी 2023 में दिलीप ने कार (ब्रेजा) खरीदी, जिसका नंबर CG 24T 3967 है। फरवरी 2024 में दिलीप ने कार का लोन अपने बैंक खाते से मेरे के खाते में ट्रांसफर करा दिया। इसके बाद कार को अपने नाम पर करवा लिया। युवती ने बताया कि दिसंबर 2024 में दिलीप उसे अंडमान घुमाने ले गया, जहां 2 से 6 दिसंबर तक दोनों के बीच संबंध बने। करीब एक महीने बाद युवती को दोबारा गर्भवती होने की जानकारी हुई। जब उसने यह बात दिलीप को बताई, तो उसने उसे बीजापुर बुलाया।

युवती के मुताबिक वह जनवरी 2025 में करीब एक हफ्ते तक दिलीप के सरकारी क्वार्टर में रही। इस दौरान दिलीप ने समाज में बदनामी का डर दिखाकर 13 जनवरी को जबरदस्ती उसे गर्भपात की दवा दे दी। बार-बार फोन करने के बावजूद डिप्टी कलेक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया। जब विवाद बढ़ा तो 2 जून 2025 को दिलीप शादी के वादे से मुकर गया। इस मामले पर बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने कहा कि युवती की शिकायत पर डौंडी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं इस मामले पर डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अस्पताल के बाहर एंबुलेंस और ऑडी की टक्कर को लेकर हंगामा, डॉक्टर पर केस दर्ज

लुधियानाः डीएमसी अस्पताल के सामने भारी हंगामा देखने को...

Trump प्रशासन के साथ व्यापार वार्ता विफल, जवाबी शुल्क का ऐलान करेगा Canada

टोरंटोः अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच...

बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट, Cipla और SBI में बिकवाली

नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सुस्त और...

Punjab News: 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या!, सूए और कृपाणों से किए अनगिनत वार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के रोड़ी वाला के निकटवर्ती इलाके में...

Punjab News: व्यापारी के घर पर चली गोलियां, गैंगस्टर ने बेटे को दी जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के नंगल कोटली मोहल्ले में गोलियां चलने...

Punjab News: अस्पताल के बाहर एंबुलेंस और ऑडी की टक्कर को लेकर हंगामा, डॉक्टर पर केस दर्ज

लुधियानाः डीएमसी अस्पताल के सामने भारी हंगामा देखने को मिला। जहां एंबुलेंस के आगे ऑडी गाड़ी लगाकर रोक दी।...

Trump प्रशासन के साथ व्यापार वार्ता विफल, जवाबी शुल्क का ऐलान करेगा Canada

टोरंटोः अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा मंगलवार को अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाने की...

बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट, Cipla और SBI में बिकवाली

नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सुस्त और मिले-जुले संकेतों का असर मंगलवार (25 अगस्त) को घरेलू शेयर...

Punjab News: 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या!, सूए और कृपाणों से किए अनगिनत वार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के रोड़ी वाला के निकटवर्ती इलाके में 27 वर्षीय युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला...