ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 17 जुलाई को ऊना दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 2:30 बजे अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित देश के 75 पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इन स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम आप अपने निवास स्थान गोंदपुर जयचंद में रहेगा।
