.
Kulluहिमाचल में ट्रैकिंग के दौरान खाई में गिरने से विभाग के ज्वाइंट...

हिमाचल में ट्रैकिंग के दौरान खाई में गिरने से विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी की हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जाखाः बिहार के गन्ना विकास विभाग में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) की ट्रेकिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश के जाखा में मौत हो गई। हादसे के बाद उनकी लाश को एनडीआरएफ ने बाहर निकाला। उनके पार्थिव शरीर को पटना लाया जा रहा है, जो संभवत: कल तक पहुंच जाएगा। इस ट्रैकिंग में कुल 5 सदस्य शामिल थे। मृतक जितेंद्र कुमार साह हादसे के दौरान हिमाचल के जाखा के पास ट्रैकिंग कर रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और खाई में गिर गए। खाई में गिरने के बाद उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। तत्काल ही घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। जितेंद्र के अलावा ट्रैकिंग में गन्ना विकास विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, जिला सूचना विज्ञान के पदाधिकारी राम भगवान और पशुपालन विभाग के डॉ. रमेश भी शामिल थे।

बता दें कि एक दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की में भी बारिश का कहर देखने को मिला था। हिमाचल प्रदेश के कई शहरों पर कुदरत का कहर बरपा है। शिमला, मंडी, सोलन और कुल्लू में तेज बरसात के साथ लगातार लैंडस्लाइड ने बर्बादी वाला जख्म दिया। हालात ऐसे हो गए कि कई जगह रास्ता बंद हो गया। कई जगह जिंदगी खतरे में पड़ गईं हैं। यही हाल उत्तराखंड का भी है। वहां नदियां किनारों को तोड़कर बहने लगी हैं। शिमला के कई इलाकों में जबरदस्त लैंडस्लाइड हुई। पेड़ गिर गए। कई जगह मलबों में कारें दब गईं हैं। मंडी में इतनी बारिश हुई है कि शहर पानी-पानी हो गया है। मैदान, खेत, दुकान, मकान, सब जगह पानी भर गया। पानी की मार के साथ दरकते पहाड़ों ने मंडी में हाहाकार मचा दिया। जलधारा में लोग फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को...

RG कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल सरकार ने दिए नई जांच के आदेश

कोलकाता के चर्चित RG कर अस्पताल रेप और मर्डर केस में करीब दो साल बाद बड़ा फैसला लिया गया...

Health Tips: घर पर इन 5 आसान टेस्ट से जांचें अपनी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस

Health Tips: फिटनेस का मतलब सिर्फ पेट अंदर होना, ज्यादा वजन उठाना या तेज दौड़ पाना नहीं है। एक...

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले – ‘हर घर तिरंगा अभियान में लें भाग’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की जनता से खास अपील...