Girl in a jacket
HomeHimachalघने कोहरे ने बरपाया कहर, टकराए कई वाहन, 10 की मौ'त, 57...

घने कोहरे ने बरपाया कहर, टकराए कई वाहन, 10 की मौ’त, 57 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : सर्दी बढ़ते ही कोहरे ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तुर्की में घने कोहरे ने ऐसा कहर बरपाया है कि जिसके बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस मौसम में तुर्की के अधिकांश इलाके सघन कोहरे के आगोश में हैं और वाहन चालकों को सड़क पर दृश्यता कम होने से भारी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर दृश्यता कम होने की वजह से एक के बाद एक करके धड़ाधड़ 7 वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 10 लोगों की मौत हो गई। कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दर्जनों लोग घायल हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी है।  घटना उत्तर पश्चिमी तुर्की में बृहस्पितवार को हुई। यहां एक मोटर-वे पर सात वाहनों की एक के बाद एक हुई टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए। मरने वालों का आंकड़ा अबी और बढ़ सकता है। 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना इस्तांबुल से लगभग 150 किलोमीटर दूर साकार्या प्रांत में उत्तरी मरमारा राजमार्ग पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। साकार्या के गर्वनर यासर कराडेनिज ने कहा कि यह संभवत: तब हुआ जब कम दृश्यता के कारण एक वाहन ने एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिसके बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए। दुर्घटना में कम से कम तीन इंटरसिटी बसें शामिल थीं।  अधिकारियों का मानना है कि कुछ यात्रियों की मौ’त उस वक्त हुई, जब वे दूसरे वाहन की चपेट में आ गए। गवर्नर ने कहा कि घायलों में से सात की हालत गंभीर है। पुलिस और आपातकालीन कर्मियों को घटनास्थल पर मलबा हटाते देखा गया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -