.
Himachalपटवारियों और कानूनगो का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन,पेन डाउन की चेतावनी

पटवारियों और कानूनगो का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन,पेन डाउन की चेतावनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटवारी/कानूनगो काडर को जिला स्तरीय ही रखने की मांग 

ऊना/सुशील पंडित: पटवारी एवं कानूनगो महासंघ हिमाचल प्रदेश के आ‌ह्वाहन पर जिला पटवारी एवं कानू‌नगो संघ ऊना के सभी पटवारी एवं कानू‌नगो ने अपनी मांगों को लेकर बैठक आयोजित हुई।जिसमें पटवारी/कानूनगो काडर को जिला स्तरीय ही रखने की मांग उठाई गई। राज्य संघ द्वारा यह निर्णय हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गत दिवस पटवारी एवं कानूनगो के जिला काडर को राज्य काडर करने की अधिसूचना के विरोध स्वरूप लिया गया है।

गत वर्ष राज्य संघ की कुल्लू में आयोजित सालाना बैठक में, जिसमें 250 से अधिक पटवारी एवं कानूनगो मौजूद थे, सभी ने एक स्वर से पटवारी/कानूनगो काडर को जिला स्तरीय ही रखने तथा अन्य आवश्यक मांगों जैसे कि नायब तहसीलदार कोटा में 20% की वृद्धि, विभागीय परीक्षा में छूट, बन्दोवस्त की एक साल की ट्रेनिंग से छूट, 4 पटवार वृतों पर 1 कानूनगो,  पटवारखानों में इन्टरनेट, कम्प्युटर, प्रिंटर की सुविधा, अन्य विभागों से संबंधित कार्यों में केवल भूमि संबंधित कार्य, अतिरिक्त भत्तों में बढौतरी इत्यादि वारे राज्य सरकार से मांग की गई थी।

इसके उपरान्त सरकार द्वारा आगामी काई भी निर्णय लेने से पूर्व पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की राज्य कार्यकारिणी से कई दौर की बैठक की गई, जिसके उपरान्त सरकार द्वारा “बलवान कमेटी” गठित की गई जिसमें बलवान चन्द, अतिरिक्त सचिव राजस्व विभाग की अध्यक्षता में पटवारी एवं कानूनगो संघ की मांगों पर कई मुद्दों पर सिफारिश माननीय अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) को प्रेषित की गई।

परन्तु सरकार द्वारा बलवान कमेटी की सिफारिशें लागू करने से पहले ही राज्य काडर की अधिसूचना जारी कर दी गई। इससे हम सभी ठगा सा महसूस कर रहे। हैं। माननीय राजस्व मंत्री द्वारा भरोसा दिलाया गया था कि पटवारी/कानूनगो हेतु केवल राज्य स्तरीय तबादला नीति लाई जाएगी जिला काडर एवं जिला वरिष्ठता से कोई छेडछाड नहीं की जाएगी परन्तु अधिसूचना में राज्य काडर के साथ-2 स्थापना शाखा भी राज्य स्तरीय की गई है।

सरकार से हमारा कोई टकराव नहीं है और ना ही हम जनता को परेशान करना चाहते हैं। हमारी अधिकतर मागें आम जनता की सहूलियत के लिए ही है। हमारी मुख्य मांग आज भी स्टेट काडर का निरस्तीकरण तथा बलवान कमेटी की सिफारिशों को तुरन्त प्रभाव से लागू करवाना है। यदि राज्य सरकार द्वारा इस पर दो दिनों में विचार न किया गया तो राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर 28 फरवरी से पैन डॉउन स्ट्राईक भी की जा सकती है। आज जिला ऊना के समस्त पटवारी एवं कानूनगो ने जिला मुख्यालय पर मीटिंग करके राज्य कार्य करने का विरोध जताया जिसमें निम्न पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सतीश चौधरी प्रांतीय अध्यक्ष, रविंदर शर्मा जिला अध्यक्ष, भूपेन्द्र सिंह चैयरमेन, सुभाष चंद् महासचिव, पवन सैनी प्रांतीय  कोषाध्यक्ष, अछर राम अध्यक्ष,  अनिल ठाकुर अध्यक्ष घनारी, कमल शर्मा अध्यक्ष हरोली, विक्की धीमान अध्यक्ष ऊना, महेंद्र कुमार उपाध्यक्ष बंगाना, विपिन कुमार, सतीश कुमार, जयगोपाल, सतपाल, सुरेंद्र कुमार, मीनाक्षी, रेखा, अनुराधा, अनुराधा, पूनम, नेहा, गगनदीप कौर, रजनीश मौजूद थे

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति...

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

पीर निगाह मंदिर को लेकर सियासी संग्राम तेज

ऊना,सुशील पंडित: पीर निगाह मंदिर के संचालन और सरकारीकरण को...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति जिंटा और बेटे करण देओल के साथ जालंधर पहुंचे। स्वतंत्रा...

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से...

ऊना में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए 7 अगस्त 2026 को दो वाहनों...