Girl in a jacket
HomeHimachalदो हजार के नोट बंद करने से बड़े घोटाले की बू आ...

दो हजार के नोट बंद करने से बड़े घोटाले की बू आ रही: विजय डोगरा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: देश में दो हजार के नोट बंद करने से बड़े घोटाले की बू आ रही है। यह बात शनिवार को ऊना मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा. विजय डोगरा ने कहीं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने नोटबंदी की थी, जिसमें आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अब पुन: दो हजार के नोट बंद कर दिए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही झूठे आंकड़े पेश कर लोगों का गुमराह करती आई है। उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए डाले जा रहे है। उन्होंने कहा कि छह हजार रुपए भी किसानों के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि उक्त राशि संपूर्ण लोगों के खातों में डाली जा रही है। जबकि जरुरतमंद किसान इससे वंचित है। उन्होंने कहा कि किसानों की सच्ची हितैषी कांग्रेस रही है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में 80 हजार करोड़ रुपए के कर्ज किसानों के माफ किए थे, उस वक्त भाजपा ने इसे फिजुलखर्ची बताया था। 
डा. विजय डोगरा ने कहा कि देश आज जिन बुलंदियों पर पहुंचा है, इसमें कांग्रेस नेताओं का बड़ा रोल है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा नेता पिछले नौ वर्ष के सफर को अविस्मरणीय बता रहे है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश के जितने भी प्रधानमंत्री रहे है, सभी अपने अपने संसाधनों के अनुरुप देश को आगे बढ़ाने का काम किया। केवल नौ वर्षो में ही देश ने तरक्की नहीं की। बल्कि इससे पहे भी नेहरु जी, इंदिरा जी, देसाई जी सहित अन्य प्रधानमंत्रियों का भी देश की तरक्की में अहम योगदान रहा है। डा. विजय डोगरा ने कहा कि भाजपा नेता कहते फिरते है कि कांग्रेस ने देश को तोडऩे का काम किया है। उनहोंने कहा कि आजादी के बाद अगर कांग्रेस ने देश को संभाला नहीं होता तो देश ऐसे तरक्की के पथ पर अग्रसर नहीं हो पाता। डा. विजय डोगरा ने कहा कि भाजपा ने उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर तो फ्री में दिए, लेकिन आज लोग सिलेंडर भरवा नहीं पा रहे है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम 1200 रुपए पहुंच गए है, जोकि आम लोगों की पहुंच से बाहर है। पूर्व प्रधानमंत्री पंंडित जवाहर लाल नेहरु की जयंती के उपलक्ष्य पर डा. विजय डोगरा ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन भेंट किए। इस दौरान उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा देश हित में किए गए कार्यो पर भी प्रकाश डाला।
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -