Himachal Govt
Nationalदिल्ली ब्लास्ट मामलाः i20 के बाद EcoSport कार की तलाश में जुटी...

दिल्ली ब्लास्ट मामलाः i20 के बाद EcoSport कार की तलाश में जुटी पुलिस, सभी थानों में अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी में एक संदिग्ध कार की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध कार फोर्ड की इकोस्पोर्ट्स (EcoSport) है और इसका रंग लाल है। दिल्ली पुलिस की 5 टीमें इस कार की खोज में लगी हुई हैं। वहीं सभी थानों में कार को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल, नई गाड़ी को लेकर कड़ी सामने आने पर दिल्ली पुलिस ने राजधानी भर में सतर्कता बढ़ा दी है। ऐसे में सभी थाना क्षेत्रों, पुलिस चौकियों और सीमाई नाकों को उसके बारे में विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी इस संदिग्ध कार के संबंध में अलर्ट भेजा गया है। दरअसल, जांच में सामने आया है कि संदिग्ध के साथ i20 के अलावा एक और लाल रंग की कार मौजूद थी। आशंका है कि संदिग्ध व्यक्ति राजधानी की सीमाएँ पार कर पड़ोसी राज्यों में प्रवेश कर चुके होंगे, इसलिए वाहन की खोज दोनों प्रदेशों में भी तेज कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदिग्धों के पास हुंडई i20 के अलावा एक लाल रंग की फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार भी थी, जिसे मुख्य वाहन माना जा रहा है।

पुलिस को इस कार में विस्फोटक तस्करी की आशंका है। बता दें कि फरीदाबाद जैश आतंकी मॉड्यूल के संदिग्ध आतंकवादी दो कारों में दिल्ली पहुंचे थे। वे चांदनी चौक पार्किंग में भी साथ थे। आतंकवादियों की दूसरी इको स्पोर्ट कार अभी भी दिल्ली में घूम रही है। राष्ट्रीय राजधानी में आतंकी हमले का खतरा अभी टला नहीं है। एक संदिग्ध आतंकवादी अभी भी दिल्ली में खुलेआम घूम रहा है। पार्किंग और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से इसका खुलासा हुआ है। इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर दिल्ली का है।

विस्फोट के बाद से पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राजधानी में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। दिल्ली के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। बाजारों, मेट्रो स्टेशनों, रेलवे टर्मिनलों और बस अड्डों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि पुलिस की नजरों से बच न सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पेड़ से लटका मिला नौजवान का शव, सब इंस्पेक्टर पर लगे आरोप, सुसाइड नोट बरामद

जालंधर, ENS: देहात में नौजवना ने फंदा लगाकर जीवनलीला...

Jalandhar News: सफाई कर्मियों और मेयर की मीटिंग के बाद खत्म हुई हड़ताल

जालंधर, ENS: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण...

Jalandhar News: पेड़ से लटका मिला नौजवान का शव, सब इंस्पेक्टर पर लगे आरोप, सुसाइड नोट बरामद

जालंधर, ENS: देहात में नौजवना ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान दविंदर सिंह पुत्र तरसेम...

Punjab News: बर्थडे पार्टी से लौट रहे 21 वर्षीय युवक पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, गंभीर घायल, देखें वीडियो

श्री मुक्तसर साहिबः मुक्तसर के कच्चा भागसर रोड पर गत देर रात एक घर के गेट के सामने 21...

Jalandhar News: सफाई कर्मियों और मेयर की मीटिंग के बाद खत्म हुई हड़ताल

जालंधर, ENS: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए है। वहीं विपक्ष...

Jalandhar News: चीनी के साथ रिफाइंड और तेल ने बिगाड़ा रसोई का बजट, व्यापारी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: चीनी और गुड़ के दामों में बढ़ौतरी के साथ सरसों के तेल, रिफाइंड और घी के दामों...