Himachal Govt
AmritsarPunjab News: IED मामले में गिरफ्तार प्रभप्रीत को लेकर नानी ने किया...

Punjab News: IED मामले में गिरफ्तार प्रभप्रीत को लेकर नानी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः चंडीगढ़ में IED मामले को लेकर पुलिस द्वारा 3 युवकों की गिरफ्तार किया था। वहीं इस मामले में अब प्रभप्रीत सिंह के परिवार का पक्ष सामने आया है। नानी ने बातचीत के दौरान प्रभप्रीत की जिंदगी और पारिवारिक हालातों के बारे में बताया। नानी ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि प्रभप्रीत इतने बड़े मामले में फंस जाएगा। नानी के मुताबिक प्रभप्रीत पिछले कुछ समय से उनके पास तरसिक्का में रह रहा था। प्रभप्रीत के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद प्रभप्रीत लंबे समय तक उनके पास रहा।

नानी का कहना है कि वह पहले भी करीब 7 से 8 साल उनके पास रह चुका है और पिछले कुछ महीनों से भी वह उन्हीं के साथ रह रहा था। परिवार के मुताबिक प्रभप्रीत दिहाड़ी-मजदूरी करता था और मिस्त्रियों के साथ काम पर जाता था। नानी ने बताया कि जिस दिन वह घर से गया, उस समय उसके पास कोई ऐसी चीज नहीं थी जिससे किसी गैर-कानूनी गतिविधि का शक हो। वह दोपहर करीब 2 बजे घर से गया था। नानी ने बताया कि प्रभप्रीत की गिरफ्तारी की जानकारी उन्हें बाहर से आए फोन और पड़ोसियों के माध्यम से मिली। उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि प्रभप्रीत किसी बड़ी गतिविधि में शामिल हो सकता है।

बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ पुलिस ने प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ सहित लवप्रीत सिंह और जशनप्रीत सिंह उर्फ जशदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इनके पास से करीब 5 किलो जिलेटिन स्टिक विस्फोटक, डेटोनेटर, पावर सोर्स, रिमोट ऑपरेटेड सिस्टम, पिस्टल, मैगज़ीन और 5 कारतूस बरामद करने का दावा किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के संपर्क विदेश में बैठे BKI से कथित तौर पर जुड़े सतनाम उर्फ सट्टा नौशहरा से थे और चंडीगढ़ में IED लगाने की योजना बनाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है, जबकि परिवार द्वारा प्रभप्रीत की पृष्ठभूमि और उसकी रोजाना की जिंदगी के बारे में अपना पक्ष रखा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: विवादों में घिरी पुलिस, नौजवान को पीटने के आरोप, हालत गंभीर, देखें वीडियो

एक दिन में दूसरी घटना जालंधर, ENS: जालंधर की सीआईए...

Punjab News: SC आयोग के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने खुले दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, किया हल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह...

2 बाइकों का पुलिस ने काटा 36 हजार का चालान, दोनों इंपाउंड

पंचकूलाः जिला पंचकूला में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने मुंबई दौरे के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से...

हैपनिंग हरियाणा 2.0 @ मुंबई : निवेशकों ने हरियाणा को बताया उद्योग एवं निवेश के लिए बेहतरीन राज्य

चंडीगढ़ - हरियाणा में निवेश की नई संभावनाओं को गति देने और प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं...

Jalandhar News: विवादों में घिरी पुलिस, नौजवान को पीटने के आरोप, हालत गंभीर, देखें वीडियो

एक दिन में दूसरी घटना जालंधर, ENS: जालंधर की सीआईए स्टाफ की पुलिस विवादों में घिरने लगी है। दरअसल, एक...

Punjab News: SC आयोग के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने खुले दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, किया हल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी आज गुरदासपुर पहुंचे और खुले दरबार के दौरान लोगों...