पंचकूलाः सेक्टर-1 से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। हालांकि उसकी एक आंख से खून निकल रहा था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई है। जांच के बाद ही मौत के असली वजह का पता चल पाएगा। जिस व्यक्ति का शव पुलिस को बरामद हुआ है, उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। उसके हाथ पर टैटू बने हुए हैं। सीधे हाथ पर उसके मेहदवान और लव-मॉम डैड लिखा हुआ है। शव की सूचना पुलिस को राहगीरों ने दी है। शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। वहां से निकलने वाले लोगों ने जब उसे देखा तो, पुलिस को फोन कर इसके बारे में बताया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

213
इस इलाके में व्यक्ति का शव बरामद, आंख से निकल रहा था खून
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
Previous article
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisement -